चिली के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए विदेश राज्य मंत्री

WhatsApp Image 2026 03 11 at 4.56.02 PM

    शाश्वत तिवारी

सैंटियागो। विदेश राज्‍यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने चिली के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट के साथ मुलाकात की। कीर्तिवर्धन सिंह ने राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उनके नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों नेताओं ने व्‍यापार, निवेश, महत्‍वपूर्ण खनिज, स्‍वच्‍छ ऊर्जा और नवाचार सहित अपने द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए विस्तृत चर्चा की। कीर्तिवर्धन सिंह चिली के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रिस्ट के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए राजधानी सैंटियागो पहुंचे थे। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया और उल्लेख किया कि भारत आने वाले प्रशासन के साथ संबंधों में एक ‘नया अध्याय’ शुरू करने और आपसी सहयोग व संवाद को और मजबूत करने के लिए तत्पर है।

ये भी पढ़ें

बड़ी खुशखबरी: यूपी रोडवेज में बंपर भर्ती की तैयारी

सोने ने तोड़ा रिकॉर्ड, ₹1.50 लाख के पार पहुंचा, चांदी में भी जोरदार उछाल

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

चिली पहुंचने पर राज्यमंत्री ने कहा कि भारत चिली के साथ अपनी गहरी और पुरानी दोस्ती को महत्व देता है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा चिली के प्रेसिडेंशियल इनॉगरेशन सेरेमनी से पहले प्रेसिडेंट-इलेक्ट जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट से मिलकर खुशी हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से दिल से शुभकामनाएं दीं। ट्रेड, इन्वेस्टमेंट, जरूरी मिनरल्स, क्लीन एनर्जी और इनोवेशन में हमारे बाइलेटरल रिलेशन को और गहरा करने के लिए चिली की नई सरकार के साथ मिलकर काम करने का अपना कमिटमेंट दोहराया। भारत-चिली रिलेशन में एक नए चैप्टर की उम्मीद है। भारत और चिली के बीच संबंध ऐतिहासिक रूप से मैत्रीपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रहे हैं, जो पिछले कुछ वर्षों में एक मजबूत आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी में बदल गए हैं। दोनों देश वर्तमान में अपने संबंधों को एक ‘नए अध्याय’ की ओर ले जा रहे हैं, जिसमें व्यापार, ऊर्जा और रक्षा जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

तेल-गैस की कालाबाजारी पर सख्त हुए सीएम योगी

 

Spread the love

India-Bhutan Development Cooperation
International

पड़ोसी प्रथमः 100 अरब के विकास पैकेज से चमकेगा भूटान का बुनियादी ढांचा

शाश्वत तिवारी India-Bhutan Development Cooperation : भारत और भूटान ने थिम्पू में आयोजित 5वीं भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता (प्लान टॉक्स) के दौरान भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना (2024-2029) के तहत जारी 100 अरब रुपये की विकास परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा की। भूटान के विदेश सचिव पेमा लेक्तुप दोरजी के निमंत्रण पर पहुंचे भारत के विदेश […]

Spread the love
Read More
L&T Oman Deal
Business International

खाड़ी देशों के तेल-गैस सेक्टर में L&T का बड़ा धमाका

भारत की दिग्गज इंफ्रा कंपनी का खाड़ी में बढ़ा दबदबा L&T Oman Deal: भारत की सबसे बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग कंपनियों में शामिल लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने खाड़ी देशों में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने मध्य पूर्व के तेल और गैस क्षेत्र से […]

Spread the love
Read More
Pakistan Youth Anger
International Politics

‘ये कॉकरोच साथ आ जाएं, तो सबकुछ पलट सकते हैं…’, PAK में कॉकरोच विद्रोह का डर, गृह मंत्री ने चेताया

Pakistan Youth Anger : पाकिस्तान में बढ़ती आर्थिक परेशानियों और युवाओं में बढ़ते असंतोष को लेकर सरकार के अंदर चिंता बढ़ती नजर आ रही है। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में युवाओं की नाराजगी और देश की मौजूदा व्यवस्था पर गंभीर टिप्पणी की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर व्यवस्था में […]

Spread the love
Read More