इंडिगो फ्लाइट में सवा घंटे फंसे रहे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर उस समय हलचल मच गई जब कोलकाता जाने वाली इंडिगो  की एक फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से विमान को उड़ान से पहले ही रोकना पड़ा और यात्रियों को करीब एक घंटे से अधिक समय तक विमान के अंदर ही इंतजार करना पड़ा। इस फ्लाइट में उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  और  ब्रजेश पाठक भी सवार थे। जानकारी के अनुसार विमान संख्या 6E-505 को सोमवार सुबह कोलकाता के लिए रवाना होना था। लेकिन रनवे पर पहुंचने से पहले ही तकनीकी समस्या का पता चल गया।

ये भी पढ़ें

इटावा में नाबालिग की हत्या, आरोपी जीजा ने किया सरेंडर

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इसके बाद एयरपोर्ट अधिकारियों और इंजीनियरिंग टीम को तुरंत मौके पर बुलाया गया। तकनीकी जांच के दौरान यात्रियों को विमान में ही रुकना पड़ा। करीब एक घंटा बीस मिनट की जांच के बाद खराबी को दूर कर दिया गया।जांच पूरी होने के बाद विमान को उड़ान की अनुमति दी गई और फ्लाइट सुबह 7:40 की निर्धारित समय के बजाय करीब 8:59 बजे कोलकाता के लिए रवाना हुई।बताया जा रहा है कि दोनों उपमुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोलकाता जा रहे थे। तकनीकी समस्या के कारण उड़ान में देरी जरूर हुई, लेकिन बाद में यात्रा सुरक्षित तरीके से शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें

ऐतिहासिक रहा नेपाल का इस बार का चुनाव

homeslider Uttar Pradesh

कानपुर में महंत का नॉनवेज वीडियो वायरल, भीड़ ने की पिटाई

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मंदिर के महंत का नॉनवेज खाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया। आरोप है कि नाराज भक्तों और स्थानीय लोगों ने महंत की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

पलिया पुलिस को बड़ी सफलता , 60 हजार की स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी जनपद के पलिया थाना क्षेत्र में पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 60 हजार रुपये कीमत की स्मैक (ब्राउन शुगर) के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मामूली विवाद में पत्नी को मार कर ,पति हुआ फरार पढ़कर उड जायेंगे होश

हत्यारे पति की तलाश में पुलिस की दो टीमें रवाना शेखन खेड़ा गांव में हुई घटना का मामला     ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अपनों के हाथों खून बहाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। निगोहां थाना क्षेत्र स्थित शेखन खेड़ा गांव निवासी एक राजेश को शराब का नशा इस कदर हावी […]

Read More