Headline

मामूली विवाद में पत्नी को मार कर ,पति हुआ फरार पढ़कर उड जायेंगे होश

  • हत्यारे पति की तलाश में पुलिस की दो टीमें रवाना
  • शेखन खेड़ा गांव में हुई घटना का मामला

    ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अपनों के हाथों खून बहाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। निगोहां थाना क्षेत्र स्थित शेखन खेड़ा गांव निवासी एक राजेश को शराब का नशा इस कदर हावी हो गया कि मामूली कहासुनी में उसने अपनी 44 वर्षीय पत्नी राजेश्वरी किसी भारी वस्तु से वारकर मौत की नींद सुला दिया। घटना के आरोपित मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त दक्षिणी सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल महिला को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के मुताबिक आरोपित पति की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। पुलिस की टीमें हत्यारे की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने बताया कि निगोहां थाना क्षेत्र के शेखन खेड़ा गांव निवासी राजेश पत्नी राजेश्वरी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहता है। उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे सूचना मिली कि राजेश किसी बात को लेकर पत्नी राजेश्वरी की हत्या कर दी है। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते तमाम ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

ये भी पढ़ें

इंडिगो फ्लाइट में सवा घंटे फंसे रहे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खून से लथपथ पड़ी थी राजेश्वरी

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर कमरे में दाखिल हुई तो देखा कि राजेश्वरी की खून से लथपथ लाश कमरे में पड़ी थी। वहां का मंजर देख गांव वालों के रोंगटे खड़े हो गए। नशेड़ी पति राजेश बेरहमी से कत्ल करने के बाद मौके से भाग निकला। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी का कहना है कि जांच-पड़ताल में सामने आया है कि राजेश नशे का आदी है और आए दिन पत्नी से लड़ता झाड़ता है। बताया जा रहा है कि रोज की तरह रविवार को भी शराब पीकर घर आया। पति को नशे में धूत होकर देख राजेश्वरी ने विरोध किया तो उसका पारा सातवें आसमान पहुंच गया और पत्नी पर कहर बनकर बरस पड़ा। पत्नी चीख-पुकार करती रही, लेकिन बेरहम नशेड़ी पति ने उसे मौत की नींद सुलाने के बाद मौके से भाग निकला। पुलिस आरोपित पति की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

न्यूयॉर्क मेयर आवास के बाहर IED मिलने से हड़कंप

 

 

Crime News homeslider Uttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा में वेतन बढ़ोतरी को लेकर बवाल, कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन-गाड़ियों में तोड़फोड़, कार में लगाई आग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के फेज-2 इलाके में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कंपनी के कर्मचारियों का प्रदर्शन सोमवार को हिंसक हो गया। नाराज कर्मचारियों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की और एक कार में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मदरसन कंपनी के […]

Read More
Crime News

संतकबीरनगर में सनसनी: बाग में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव, जांच में जुटी पुलिस

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिकरी में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक और रहस्यमय घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गांव के सीवान में स्थित एक बाग में करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ मिलने से हड़कंप मच […]

Read More
Crime News

24 वर्षीय युवक जितेंद्र की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महाराजगंज। महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के इलाहावास गांव के लखनपुर टोला निवासी 24 वर्षीय जितेंद्र मौर्य की इलाज के दौरान मौत के बाद क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने युवक की हत्या […]

Read More