विदेश राज्यमंत्री ने कॉमनवेल्थ विदेश मंत्रियों की बैठक में लिया हिस्सा

WhatsApp Image 2026 03 09 at 5.37.32 PM

 शाश्वत तिवारी

लंदन। विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने लंदन में आयोजित 26वीं कॉमनवेल्थ विदेश मंत्रियों की बैठक (सीएफएएमएम) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, एआई और आपदा लचीलापन में सहयोग पर जोर दिया। राज्यमंत्री ने ग्लोबल साउथ की जरूरतों और एक भविष्य के लिए तैयार कॉमनवेल्थ का आह्वान भी किया। इस दौरान उन्‍होंने भविष्य के लिए सुधार के साथ तैयार ऐसे कॉमनवेल्थ की मांग की, जो सदस्य देशों को वास्तविक लाभ दे। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर लिखा सीएफएएमएम 26 के पहले दिन की व्यस्त मीटिंग के आखिर में, कॉमनवेल्थ की सेक्रेटरी-जनरल शर्ली बोट्चवे से मुलाकात हुई। बातचीत में डेवलपमेंट, ट्रेड और ज़िम्मेदार एआई में कॉमनवेल्थ की भूमिका को मज़बूत करने, सीएचओजीएम और मेंबरशिप से जुड़े सुधारों को आगे बढ़ाने और मेंबर देशों में गवर्नेंस तथा इनक्लूजन को बढ़ाने के लिए भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का फ़ायदा उठाने पर फ़ोकस रहा।

ये भी पढ़ें

पलिया पुलिस को बड़ी सफलता , 60 हजार की स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कीर्तिवर्धन सिंह और अन्य नेताओं ने कॉमनवेल्थ विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान एक फैमिली फोटो भी खिंचवाई। इस तस्वीर को सोशल मीडिया मंच पर साझा करते हुए उन्होंने कहा कि यह एकता और साझा उद्देश्य का प्रतीक है और कॉमनवेल्थ देशों के बीच सहयोग एवं संवाद को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दिखाता है।कॉमनवेल्थ 56 देशों का एक संगठन है, जो विकास, लोकतंत्र और शांति के लिए मिलकर काम करता है। यह कॉमनवेल्थ मेंबर्स, खासकर स्मॉल स्टेट्स और स्मॉल आइलैंड डेवलपिंग स्टेट्स (एसआईडीएस) के साथ भारत के जुड़ाव को गहरा करने के लिए एक जरूरी प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करता है। अपनी इस यात्रा के दौरान कीर्तिवर्धन सिंह कॉमनवेल्थ डे समारोह में भी शामिल हुए। इसके अलावा उन्होंने बैठक में शामिल होने आए विभिन्न देशों के अपने समकक्षों और अन्य प्रतिनिधियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी की। ब्रिटेन की यात्रा के बाद राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह 10 से 12 मार्च तक च‍िली का दौरा करेंगे। वहां वे भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जोस एंटोनियो कास्ट के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें

जयशंकर ने ‘पश्चिम एशिया के हालात’ पर संसद में दिया सुओ मोटो स्टेटमेंट

Spread the love

Moscow
homeslider International Technology

मेड इन रशिया फोरम 16 नवंबर को मॉस्को में, हाईटेक और नवाचार पर जोर

Moscow: अंतरराष्ट्रीय निर्यात फोरम ‘मेड इन रशिया’ का आयोजन 16 नवंबर 2026 को मॉस्को स्थित राष्ट्रीय केंद्र ‘रशिया’ में किया जाएगा। इस वर्ष फोरम का मुख्य केंद्र उच्च प्रौद्योगिकी, तकनीकी नवाचार और आधुनिक समाधानों का निर्यात होगा। कार्यक्रम में रूसी कंपनियों के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने और विदेशी साझेदारों के साथ सहयोग बढ़ाने […]

Spread the love
Read More
International

फिलीपींस एयरफोर्स के दो विमानों की टक्कर में चार पायलटों की मौत

Philippines:  फिलीपींस की वायुसेना में एक दर्दनाक विमान हादसा सामने आया है। प्रशिक्षण के दौरान वायुसेना के दो SF-260 ट्रेनर विमान हवा में टकरा गए। इस दुर्घटना में चारों पायलटों की मौत हो गई। हादसे के बाद वायुसेना ने एहतियाती कदम उठाते हुए SF-260 विमानों की उड़ानों पर रोक लगा दी है। अब इन विमानों […]

Spread the love
Read More
Islamabad
International Uncategorized

पाकिस्तान में गैस संकट गहराया, LPG सिलेंडर ₹7,000 तक पहुंचा

Islamabad: पाकिस्तान में रसोई गैस की किल्लत बढ़ने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ईरान से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) की आपूर्ति बाधित होने के बाद कई शहरों में घरेलू सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 12 किलो के एक सिलेंडर का दाम करीब 7,000 पाकिस्तानी रुपए तक […]

Spread the love
Read More