मधेशी समुदाय को राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी और बालेन शाह से उम्मीदें , सी.के. राउत

WhatsApp Image 2026 03 09 at 5.28.01 PM
  • मधेशी समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने की संभावना
  • अभी भी खत्म नहीं हुआ है मधेश का मुद्दा

  उमेश चन्द्र त्रिपाठी

प्रतिनिधि सभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद जनमत पार्टी के अध्यक्ष सीके राउत ने कहा है कि मधेशी समुदाय की लंबे समय से चली आ रही इच्छाएं अब रास्वपा और बालेन शाह के माध्यम से पूरी होने की संभावना दिख रही है। उन्होंने कहा कि मधेश का मुद्दा खत्म नहीं हुआ है, बल्कि अब अलग राजनीतिक शक्तियां उसे आगे बढ़ा रही हैं। राउत ने कहा कि उनकी पार्टी दो, चार या दस सीटें भी जीत ले, तब भी तुरंत किसी मधेशी को प्रधानमंत्री बनाना संभव नहीं है। लेकिन वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति में बालेन शाह के नेतृत्व के जरिए मधेशी प्रधानमंत्री बनने का सपना पूरा होने की संभावना दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें

पलिया पुलिस को बड़ी सफलता , 60 हजार की स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

उन्होंने हाल ही में जनकपुर में बालेन शाह द्वारा दिए गए संबोधन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे मधेशी जनता के मुद्दों को मजबूत आधार मिला है। राउत के अनुसार बालेन ने संघीयता को और मजबूत बनाने की बात उठाई है, जिसमें प्रदेशों को अपनी सेना, पुलिस और कर्मचारियों की व्यवस्था के साथ अधिक अधिकार दिए जाने चाहिए। राउत ने कहा, “संघीयता इतनी मजबूत होनी चाहिए कि छोटे-छोटे कामों के लिए काठमांडू भागना न पड़े। काठमांडू हमें अधिकार मांगने नहीं, बल्कि सिर्फ पशुपतिनाथ के दर्शन करने जाने की जगह बनना चाहिए।”

ये भी पढ़ें

जयशंकर ने ‘पश्चिम एशिया के हालात’ पर संसद में दिया सुओ मोटो स्टेटमेंट

 

उन्होंने रोजगार को भी मधेशी जनता का एक प्रमुख मुद्दा बताया। उन्होंने याद दिलाया कि उनकी पार्टी ने पहले 10 लाख रोजगार सृजित करने का प्रस्ताव रखा था, जबकि बालेन शाह ने इसे आगे बढ़ाते हुए 12 लाख रोजगार देने की प्रतिबद्धता जताई है। राउत के अनुसार संघीयता को मजबूत करना, रोजगार सृजन और मधेशी प्रधानमंत्री का सपना — ये सभी मधेशी जनता की लंबे समय से चली आ रही इच्छाएं हैं। उन्होंने कहा, “मधेश का एजेंडा खत्म नहीं हुआ है, बस अलग पार्टी इसे उठा रही है।

ये भी पढ़ें

विदेश राज्यमंत्री ने कॉमनवेल्थ विदेश मंत्रियों की बैठक में लिया हिस्सा

दो टूक : चुनावी मोड में यूपी…अबकी लड़ाई हार्ड और साफ्ट हिंदुत्व की

 

Spread the love

Politics Uttar Pradesh

FCRA बिल पर कांग्रेस अलर्ट, 10 से 12 अगस्त तक सभी सांसदों को सदन में रहने का निर्देश

FCRA संशोधन बिल पर संसद में बढ़ेगा घमासान, कांग्रेस ने जारी किया तीन-लाइन व्हिप; सांसदों को सदन में रहने के निर्देश FCRA Amendment Bill : संसद के मानसून सत्र के अंतिम सप्ताह में विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (FCRA) संशोधन विधेयक को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सरकार के अगले सप्ताह कुछ अहम विधेयक […]

Spread the love
Read More
National Uttar Pradesh

30 लाख लोगों की आजीविका का साधन बना हथकरघा-पावरलूम:योगी

40 हजार हस्तशिल्पियों को बिजली मद में मिला 109 करोड़ रुपये का लाभ, कारीगरों के उत्थान पर जोर National Handloom Day 2026 : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कारीगरों व बुनकरों के उत्थान के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि यूपी में हथकरघा और पावरलूम से करीब 30 लाख लोगों […]

Spread the love
Read More
FCRA Amendment Bill
International Politics

FCRA संशोधन बिल पर अमेरिका को भारत का जवाब

FCRA पर अमेरिकी सांसद की टिप्पणी  FCRA Amendment Bill :  विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (FCRA) संशोधन विधेयक 2026 को लेकर अमेरिकी सांसद राइली मूर की टिप्पणी पर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि भारत के विधायी और संवैधानिक मामलों में किसी भी बाहरी हस्तक्षेप की कोई […]

Spread the love
Read More