पलिया पुलिस को बड़ी सफलता , 60 हजार की स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026 03 09 at 3.17.27 PM 1

लखीमपुर खीरी जनपद के पलिया थाना क्षेत्र में पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 60 हजार रुपये कीमत की स्मैक (ब्राउन शुगर) के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिक्की गुप्ता उर्फ बिक्की नेपाली पुत्र बेंचूराम, निवासी ग्राम ज्ञानीपुर थाना शिवगढ़ जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में मो. थारुपुरवा मजरा मकनपुर थाना पलिया क्षेत्र में रह रहा था।

ये भी पढ़ें

मामूली विवाद में पत्नी को मार कर ,पति हुआ फरार पढ़कर उड जायेंगे होश

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 60 हजार रुपये कीमत की स्मैक, 4850 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन तथा एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस आरोपी को थाने लाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस बाबत थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी की पुलिस को काफी समय से तलाश थी। उसके खिलाफ पहले से ही गंभीर धाराओं में करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें

मामूली विवाद में पत्नी को मार कर ,पति हुआ फरार पढ़कर उड जायेंगे होश

Spread the love

Uttar Pradesh

इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा को गृह मंत्रालय का उत्कृष्ट सेवा पदक

ए अहमद सौदागर Dinesh Mishra : स्वतंत्रता दिवस पर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा को उनकी अहम भूमिका निभाने तथा अभिलेखों में दुरुस्त पाए जाने पर गृह मंत्रालय द्वारा उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। दिनेश चंद्र मिश्रा ने अभिलेखों के आधार पर कई अपराधियों को सजा दिलाने […]

Spread the love
Read More
Crime News

माता बनैलिया रोहिन बैराज में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, मचा हड़कंप

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज! Rohin Barrage Accident : परसामलिक थाना क्षेत्र के माता बनैलिया रोहिन बैराज के गेट संख्या-3 के पास रविवार शाम रोहिन नदी में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को […]

Spread the love
Read More
Crime News

ट्रेन में मॉडल का हंगामा, रेजर से TC-RPF पर हमला

चलती ट्रेन में मॉडल का हंगामा, रेजर से TC और RPF जवान पर हमला; सीट को लेकर शुरू हुआ था विवाद Model Antara Banerjee : मुंबई के बोरीवली JRP ने ट्रेन में कथित तौर पर हंगामा करने और रेलवे कर्मचारियों व आरपीएफ जवानों पर हमला करने के आरोप में 31 वर्षीय मॉडल अंतरा बनर्जी को […]

Spread the love
Read More