UPSC Result : गूगल के स्टाफ इंजीनियर पीयूष कपूर ने बिना नौकरी छोड़े हासिल की 402वीं रैंक

लखनऊ। पीयूष कपूर ने UPSC सीएसई 2025 में 402वीं रैंक हासिल की।ये 10 वर्षों से अमेरिका (USA) में गूगल (Google) में ‘स्टाफ सॉफ्टवेयर इंजीनियर’ के रूप में कार्यरत हैं। यह सफलता इस मिथक को तोड़ती है कि UPSC के लिए नौकरी छोड़ना या भारत में ही रहना अनिवार्य है। पीयूष ने बताया सफर में मेरे पिता अरुण कपूर एवं मां रुचि कपूर के साथ बड़े भाई  आयुष कपूर मेरी ताकत और प्रेरणास्रोत रहे हैं। उन्हीं के प्रोत्साहन की वजह से मैं आज इस मुकाम पर पहुँच पाया हूँ।

अमेरिका और भारत के बीच का संतुलन गूगल में एक सीनियर लीडरशिप रोल निभाते हुए समय निकालना एक बड़ी चुनौती थी। मैंने टाइम ज़ोन के अंतर को अपनी ताकत बनाया। जब भारत में रात होती, तब मैं शांत वातावरण में अपनी पढ़ाई करता और ऑफिस के बाद भारतीय समय के अनुसार ऑनलाइन मॉक टेस्ट देता था। मैंने अपनी पूरी तैयारी को एक ‘डेटा-ड्रिवन’ प्रोजेक्ट की तरह मैनेज किया।

ये भी पढ़ें

UPSC 2026 में अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर, पांचवें प्रयास में हासिल की AIR-1

सिलिकॉन वैली से प्रशासन की ओर एक सफल ग्लोबल करियर के बाद भी मेरे मन में हमेशा देश के लिए कुछ करने की इच्छा थी। मेरा मानना है कि तकनीक और प्रशासन का मेल भारत के भविष्य के लिए क्रांतिकारी हो सकता है। 10 साल के कॉरपोरेट अनुभव ने मुझे दबाव में शांत रहना और जटिल समस्याओं का विश्लेषण करना सिखाया, जो परीक्षा के हर चरण में मेरे काम आया। मेरी यह यात्रा उन लाखों प्रोफेशनल्स और NRIS के लिए है जो अपनी नौकरी के साथ देश सेवा का सपना देखते हैं। यदि आपके पास स्पष्ट उद्देश्य, अनुशासन और परिवार का साथ है, तो आप दुनिया के किसी भी कोने में रहकर भारत की सबसे कठिन परीक्षा क्रैक कर सकते हैं। पीयूष कपूर, स्टाफ सॉफ्टवेयर इंजीनियर, गूगल (USA) UPSC CSE 2025, रैंक 402।

Education homeslider

UPSC 2026 में अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर, पांचवें प्रयास में हासिल की AIR-1

नई दिल्ली।संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विसेज परीक्षा 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR-1) हासिल की है। उनके बाद राजेश्वरी सुवे एम दूसरे और आकांश ढुल तीसरे स्थान पर रहे।आयोग के अनुसार इस साल कुल 958 […]

Read More
Education Raj Dharm UP Uttar Pradesh

लखनऊ में राज्य स्तरीय बाल उत्सव में मुस्कुराएगी बेटियों की प्रतिभा

  महिला दिवस विशेष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को राजधानी लखनऊ में आयोजित होगा राज्य स्तरीय बाल उत्सव प्रदेश भर की बेटियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का होगा भव्य प्रदर्शन सात मार्च को लखनऊ पहुंचेंगे सभी जनपदों से चयनित प्रतिभागी; अगले दिन सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं बौद्धिक गतिविधियों के राज्य स्तरीय मंच […]

Read More
Education Uttar Pradesh

मॉडर्न फ्यूजन थीम पर सी आर डी कॉलेज में सजा फूड फेयर

शिक्षा के साथ उद्यमशीलता और टीमवर्क ही गढ़ता है भविष्य: डॉ अर्चना तिवारी युवा नारी शक्ति के हाथों नवाचार और स्वाद का अनोखा संगम गोरखपुर। शिक्षा के साथ उद्यमशीलता और टीम वर्क से ही युवाओं के भविष्य का निर्माण संभव है। नए भारत की नई शिक्षा नीति में यह ऐसा नियामक तत्व है जिससे पूर्ण […]

Read More