मध्य प्रदेश। छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम से एक बड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जिन्हें लोग बागेश्वर बाबा के नाम से जानते हैं, ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार, बागेश्वर बाबा करीब एक महीने तक दुनिया के संपर्क से पूरी तरह दूर रहने वाले हैं। इस दौरान वे न कथा करेंगे, न ही उनका प्रसिद्ध दिव्य दरबार लगेगा और न ही वे किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि इस अवधि में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मोबाइल, टीवी, इंटरव्यू और सोशल मीडिया से भी पूरी तरह दूरी बनाए रखेंगे।
ये भी पढ़ें
सावधान! बिना ऑर्डर के आ रहा पार्सल, COD के नाम पर ठगी का नया तरीका उजागर
इतना ही नहीं, वे बागेश्वर धाम में भी मौजूद नहीं रहेंगे। इस खबर के सामने आते ही उनके भक्तों और अनुयायियों में उत्सुकता बढ़ गई है कि आखिर बाबा कहां जा रहे हैं और इस दौरान क्या करेंगे। दरअसल, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बद्रीनाथ धाम की पहाड़ियों में साधना के लिए जा रहे हैं। वहां वे एकांत में रहकर ईश्वर भक्ति और तपस्या करेंगे। बताया जा रहा है कि यह साधना पूरी तरह गोपनीय और आध्यात्मिक होगी, जिसमें वे बाहरी दुनिया से बिल्कुल कटे रहेंगे।
ये भी पढ़ें
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
बागेश्वर बाबा ने खुद इस फैसले के पीछे का कारण भी बताया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय गुरु की आज्ञा के अनुसार लिया गया है। उनके अनुसार, जीवन के इस मोड़ पर आत्मसंयम और साधना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति समाज और धर्म के लिए काम करता है तो कई तरह के प्रलोभन और चुनौतियां सामने आती हैं, ऐसे में आत्मशुद्धि और तपस्या आवश्यक हो जाती है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यह भी कहा कि इस एकांतवास के बाद वे नई ऊर्जा और नए विचारों के साथ लौटेंगे। उनका उद्देश्य सनातन धर्म के प्रचार को और मजबूती देना है। माना जा रहा है कि इस साधना के बाद वे अपने मिशन को और बड़े स्तर पर आगे बढ़ाने की तैयारी करेंगे।
ये भी पढ़ें
