मिडिल ईस्ट की सभी उड़ानें रद्द, इज़राइल में फंसे कई भारतीय खबरनवीस, दूतावास अलर्ट पर

Untitled 3 copy
  • पीएम मोदी की यात्रा के कवरेज के लिए इजराइल गए थे ये भारतीय पत्रकार
  • कुछ और मसाला जुटाने के लिए इजराइल में ही कुछ दिन रुक गए थे ये कलमकार
  • विमानन कम्पनी एमिरेट्स ने अपनी सभी उड़ाने रद्द की, कहा- यात्रा अभी नहीं…

नया लुक डेस्क (मोदी, श्वेता शर्मा, अंकिता यादव, आशीष द्विवेदी और प्रशांत पाल सूर्यवंशी)

तेल अवीव/नई दिल्ली/दुबई। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM MODI) की हालिया इज़राइल यात्रा के दौरान कवरेज के लिए गए कुछ भारतीय पत्रकार अब भी इज़राइल में मौजूद हैं और ईरान के साथ सैन्य टकराव के बाद वहां फंस गए हैं। युद्ध जैसे हालात और आपातकाल घोषित होने के चलते सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द कर दी गई हैं। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा पूरी कर भारत लौट चुके हैं। लेकिन मीडिया प्रतिनिधि कवरेज के सिलसिले में वहीं रुके हुए थे। फिलहाल किसी भी पत्रकार के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। सरकार स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

मिडिल ईस्ट में जंगः इजरायल का दावा, मर गया खामनेई

इज़राइल में फंसे एक भारतीय पत्रकार बृज मोहन सिंह ने ‘भड़ास’ से संपर्क कर बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद देश में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हम कई भारतीय पत्रकार यहां फंसे हुए हैं और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। हालांकि इसी बीच मोदी ,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस, कतर के अमीर, यूएई के राष्ट्रपति और NATO के महासचिव से फोन पर बातचीत की है। इसे क्षेत्र में बढ़ते तनाव को लेकर समन्वय और संभावित कूटनीतिक प्रयासों के रूप में देखा जा रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

इजरायल-ईरान युद्ध… इस आग की इंतहा क्या है…?

सूत्रों के मुताबिक इज़राइल स्थित भारतीय दूतावास ने वहां मौजूद भारतीय नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों की जानकारी केंद्र सरकार के साथ साझा की है। हालात को देखते हुए सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है और सभी को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। दूतावास लगातार संपर्क में है और आवश्यकता पड़ने पर हर संभव सहायता देने की तैयारी में है।विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि मिडिल ईस्ट में तेजी से बदलते हालात के बीच भारतीय नागरिकों और पत्रकारों की सुरक्षित वापसी अब सबसे बड़ी प्राथमिकता बन गई है। आने वाले 24 से 48 घंटे स्थिति की दिशा तय करने में अहम साबित हो सकते हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये पत्रकार हैं इज़राइल में

बृज मोहन सिंह के अनुसार इज़राइल में मौजूद भारतीय मीडिया प्रतिनिधियों में मोदी, विशाल पांडेय, बृज मोहन सिंह, मनीष चंद, लोमस और प्रमोद और आदित्य राज कौल शामिल हैं। कुछ अन्य पत्रकारों के भी वहां होने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर युद्ध जैसे हालात: रातभर हमले, दर्जनों सैनिकों की मौत का दावा

हवाई क्षेत्र बंद, एमिरेट्स ने उड़ानें रोकीं

क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण विमानन कम्पनी एमिरेट्स ने रविवार एक मार्च को यूएई समयानुसार दोपहर तीन बजे तक दुबई से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। एमिरेट्स ने कहा है कि वह हालात पर लगातार नजर रखे हुए है और संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय में है। यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

एयरलाइन ने यात्रियों के लिए निम्न विकल्प घोषित किए हैं,

मूल यात्रा तिथि से 10 दिन तक वैकल्पिक उड़ान पर रीबुकिंग के साथ-साथ टिकट रिफंड का विकल्प भी उपलब्ध है। वहीं एयरपोर्ट जाने से पहले फ्लाइट स्टेटस जांचने की अपील भी लगातार की जा रही है। ट्रैवल एजेंट के माध्यम से बुकिंग करने वालों को अपने एजेंट से संपर्क करने की सलाह करने की गुजारिश भी एमिरेट्स के लोग लगातार कर रहे हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

7
Entertainment homeslider

वोट चोरी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी? इमरान खान को देश छोड़ने का नोटिस

Imran Khan : आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान को मुंबई पुलिस ने 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्रवाई 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल […]

Read More
Yogi Government
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

योगी सरकार ने जेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर और नई तकनीक पर दिया जोर : पीसी मीणा

Yogi Government : प्रदेश सरकार ने इस पर खर्च की 17 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि राकेश यादव निडर लखनऊ। योगी सरकार ने पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और बेहतर सुविधाओं से लैस करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। इस दौरान जेलों के […]

Read More
Delhi homeslider Uttar Pradesh

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, राहुल गांधी की याचिका पर नजरें

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, राहुल गांधी समेत विपक्ष की याचिका पर नजरें New Delhi : मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उठे विवाद पर गुरुवार, 15 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने मतदाता सूची से कथित तौर […]

Read More