आज का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन,ग्रह-नक्षत्रों की चाल से सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Horoscope

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता रहता है।

राजेन्द्र गुप्ता


मेष: आज आप थकान महसूस करेंगे। क्रोध की अधिकता भी हो सकती है। परिणामस्वरूप आपका काम बिगड़ने की आशंका है। गुस्से पर काबू रखना जरूरी है। ऑफिस में अधिकारियों और घर में परिजनों के साथ विवाद में पड़े बिना मौन रहकर दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है।

वृषभ: अत्यधिक कार्यभार और खानपान में लापरवाही के कारण स्वातस्य्ूप  खराब हो सकता है। समय से भोजन और नींद न लेने के कारण मानसिक रूप से बेचैनी का अनुभव हो सकता है। निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं कर सकने से रोष की भावना रहेगी।

मिथुन: मौज- मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपको विशेष रुचि होगी। परिवार और मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने जाने का आयोजन होगा। सार्वजनिक जीवन में मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे।

कर्क: आज का दिन खुशी और सफलता का है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में अनुकूल वातावरण मिलेगा। ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। आवश्यक खर्च होंगे। प्रतिस्पर्द्धियों को परास्त कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें

बरसाना में आज खेली जाएगी विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली, भक्ति और उल्लास से सराबोर होगा ब्रज

सिंह: आज आप स्वस्थ महसूस करेंगे। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी। संतान के शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक या परोपकार कार्य आपके मन को आनंदित करेंगे।

कन्या: आज आपको प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। शारीरिक स्वास्थ्य के संबंध में शिकायत रहेगी। मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा। माता के स्वास्थ्य के संबंध में चिंता होगी। स्थाई संपत्ति और वाहन से संबंधित समस्याएं आ सकती हैं। धन खर्च होगा।

तुला: भाग्यवृद्धि होने के कारण साहस भरे कार्य हाथ में लेने के लिए आज का दिन शुभ है। योग्य जगह पर पूंजी निवेश आपको लाभदायक रहेगा। परिवार में भाई-बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल-मिलाप रहेगा। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक: आज नकारात्म।क मानसिकता से दूर रहें। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आएगा।

ये भी पढ़ें

मासिक दुर्गाष्टमी व्रत आज: जानिए शुभ मुहूर्त व पूजा विधि और व्रत का महत्व

धनु: गणेशजी आज आपके निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ की संभावना देखते हैं। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। स्वजनों के साथ मिलन आपको हर्षित करेगा। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव करेंगे। समाज में आपकी यश-कीर्ति में वृद्धि होगी।

मकर: आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। पूजा- पाठ या धार्मिक कार्य के पीछे आपका धन खर्च होगा। सगे-संबंधियों के साथ संभलकर बोलें क्योंकि आपकी वाणी से किसी को चोट पहुंचने की आशंका है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में खटराग हो सकता है।

कुंभ: नए कार्य का आयोजन हाथ में ले सकेंगे। गणेशजी की कृपा आपके साथ है। नौकरी धंधे में लाभ के साथ अतिरिक्त आय खड़ी कर सकेंगे। मित्र वर्ग, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से आपको लाभ होगा। सामाजिक मंडल में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। पत्नी और पुत्र की तरफ से आप सुख और संतोष अनुभव करेंगे।

मीन: आपके लिए आज का दिन शुभ है। काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन आपके उत्साह को दोगुना करेंगे। व्यापारियों को भी व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लोग होगा। उन्नति के संयोग बनेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा।

 

Spread the love

फाइल तस्वीर - मृतक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू
Crime News homeslider Uttar Pradesh

हिंदू महासभा नेता कमलेश तिवारी के बाद अब हिंदू वाहिनी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या

उन्हीं की फार्च्यूनर वाहन में हुई सनसनीखेज वारदात सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र से तीन दिन पहले अगवा कर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम दुबग्गा के सराय प्रेम राज गांव के पास किसान पथ के पास नहर के पास मिला खून से लथपथ शव चालक सहित दो आरोपित पुलिस हिरासत में, अन्य बदमाशों की तलाश […]

Spread the love
Read More
Hyderabad
homeslider

हैदराबाद के सात नामी रेस्टोरेंट पर TG SAFE की कार्रवाई, एक्सपायर्ड खाना और गंदगी मिलने से मचा हड़कंप

Hyderabad: शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत तेलंगाना स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी फॉर फूड एंड एसेंशियल ड्रग्स (TG SAFE) ने सात प्रमुख रेस्टोरेंट में जांच की। इस दौरान अधिकारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और स्टोरेज से जुड़ी कई गंभीर खामियां मिलीं। कुछ जगहों पर एक्सपायर हो चुके खाद्य पदार्थ, […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider International

सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ी चुनौती, आतंकियों ने बदले डिजिटल संपर्क के तरीके

New Delhi: जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी नेटवर्क की डिजिटल गतिविधियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने एक नई चुनौती का पता लगाया है। अधिकारियों के अनुसार, पारंपरिक मैसेजिंग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी बढ़ने के बाद आतंकी संगठन कथित तौर पर ऐसे वैकल्पिक ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं, जिनके जरिए […]

Spread the love
Read More