देहरादून में अवैध खनन की जांच कर रही वन विभाग की टीम पर हमला

Capture 2

देहरादून। एक तरफ बेहतर खनन राजस्व के लिए केंद्र सरकार धामी सरकार को भारी भरकम प्रोत्साहन राशि दे रही है। और खनन करने वाले वन विभाग के कर्मियों पर हमला कर रहे हैं। देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में बड़वाला-हरिपुर पुल के पास अवैध खनन की जांच कर रही वन विभाग की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। चकराता वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी राजीव नयन नौटियाल ने कोतवाली विकासनगर में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार 27 फरवरी की शाम करीब 5.30 बजे कालसी से लौटते समय बड़वाला क्षेत्र में हरिपुर से यमुना नदी की ओर जा रहे एक डंपर का वीडियो बनाया जा रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने विरोध करते हुए वन अधिकारी और उनकी टीम से मारपीट की तथा सरकारी कार्य में बाधा डाली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कर्मचारियों को उपचार के लिए भेजा गया।

ये भी पढ़ें

10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में अवैध खनन और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने बताया कि वन अधिकारी की शिकायत पर मु0अ0सं0 59/26 में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी मनीष चौहान निवासी बड़वाला की तहरीर पर मु0अ0सं0 60/26 दर्ज किया गया है। दोनों मामलों की विवेचना जारी है। उत्तराखंड पुलिस ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

सिंगापुर-जापान का सफल दौरा कर लौटे CM योगी

Haldwani Controversy
Politics Uttarakhand

खरगे के ‘शुद्धीकरण’ पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ये छुआछूत की मानसिकता

Haldwani Controversy: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धीकरण’ को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी […]

Read More
Business Politics Uttarakhand

CM धामी ने ‘चौपाल-2026’ का किया शुभारंभ, महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

‘चौपाल-2026’ में CM धामी का ऐलान Udyamshala Scheme: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना’ के तहत चौपाल-2026 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला उद्यमियों और लखपति दीदियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को […]

Read More
Mussoorie-Kempty Road
Uttarakhand Weather

मसूरी -कैंपटी रूट पर बारिश का सितम, हाईवे का हिस्सा बहा

डिमटा बैंड पर सड़क वॉशआउट Mussoorie-Kempty Road: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने पहाड़ी इलाकों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। टिहरी गढ़वाल जिले में बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग NH-707A पर डिमटा बैंड के पास सड़क का बड़ा हिस्सा वॉशआउट हो गया। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण मसूरी-कैंपटी-यमुना ब्रिज मार्ग पर यातायात पूरी […]

Read More