सिंगापुर-जापान का सफल दौरा कर लौटे CM योगी

Untitled 19 copy 7
  • सिंगापुर, टोक्यो और यामानाशी में रोड शो के माध्यम से उद्यमियों को दिया प्रदेश में निवेश का आमंत्रण
  •  योगी की इस यात्रा से प्रदेश सरकार को ₹1.5 लाख करोड़ के एमओयू तथा ₹2.5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए,
  • इन निवेश प्रस्तावों के धरातल पर उतरने से 5 लाख से अधिक युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना
  • ग्रीन एनर्जी, लॉजिस्टिक्स से लेकर सेमीकंडक्टर तक सहयोग के नए रास्ते खुले,

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी चार दिवसीय सिंगापुर व जापान की आधिकारिक यात्रा पूर्ण कर शुक्रवार सुबह लखनऊ लौट आए। चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरे को उत्तर प्रदेश के औद्योगिक भविष्य को नई दिशा देने वाला बताया। सीएम योगी की इस यात्रा के दौरान प्रदेश सरकार को ₹1.5 लाख करोड़ के एमओयू तथा ₹2.5 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इन निवेश प्रस्तावों के धरातल पर उतरने से 5 लाख से अधिक युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

ये भी पढ़ें

10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

चार दिनों तक निरंतर चले विदेशी दौरे में सीएम योगी का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहा। इस दौरान दोनों देशों में लगभग 60 से अधिक औपचारिक संवाद और कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान तीन बड़े निवेश रोड शो भी आयोजित किए गए, जिसमें एक सिंगापुर में, दूसरा टोक्यो में और तीसरा जापान के प्रमुख प्रांत यामानाशी में संपन्न हुआ। दोनों देशों में आयोजित इन कार्यक्रमों में कुल मिलाकर लगभग 450 से 500 निवेशक, उद्योगपति तथा वित्तीय संस्थानों के शीर्ष प्रतिनिधि शामिल हुए, जो उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को लेकर गंभीर और उत्साहित दिखे।

ये भी पढ़ें

शासन को गुमराह कर करोड़ों का भुगतान करने की तैयारी!

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

मुख्यमंत्री की इन बैठकों में राज्य की औद्योगिक नीतियों, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, कानून-व्यवस्था और विशाल उपभोक्ता बाजार की विशेषताओं को विस्तार से प्रस्तुत किया गया। दौरे के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में समझौता ज्ञापनों और निवेश प्रस्तावों पर सहमति बनी। इनमें ग्रीन हाइड्रोजन, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण, डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, स्किल डेवलपमेंट और शहरी अवसंरचना प्रमुख रहे। मुख्यमंत्री ने इन्वेस्ट यूपी और संबंधित विभागों को इन निवेश प्रस्तावों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी का यह दौरा न केवल निवेश आकर्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि इससे उत्तर प्रदेश की वैश्विक पहचान और आर्थिक संभावनाओं को भी नई मजबूती मिली है।

One thought on “सिंगापुर-जापान का सफल दौरा कर लौटे CM योगी”

Comments are closed.

Agra
Business homeslider

LPG उपभोक्ताओं पर संकट, eKYC नहीं तो सिलिंडर बुकिंग में दिक्कत

Agra: घरेलू LPG कनेक्शन की eKYC को लेकर आगरा के हजारों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ सकती है। जिले में करीब 85 हजार उपभोक्ताओं ने अब तक अपने गैस कनेक्शन की eKYC पूरी नहीं कराई है। इसके लिए दी गई समयसीमा सात सितंबर को समाप्त हो चुकी है। ऐसे में अब इन उपभोक्ताओं के सामने सबसे […]

Read More
New Delhi
Delhi homeslider Uttar Pradesh

सत्य निकेतन में खतरनाक बिल्डिंग कल गिराई जाएगी, CM रेखा गुप्ता का ऐलान

New Delhi: दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक बिल्डिंग हादसे के बाद प्रशासन ने आसपास की असुरक्षित इमारतों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि हादसे वाली इमारत के ठीक बगल में मौजूद एक और खतरनाक भवन को कल गिराया जाएगा। इस इमारत को पहले ही […]

Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

अब सपा की ड्रेस हुई नीली, अखिलेश का बड़ा दांव

2027 से पहले अखिलेश यादव की नई रणनीति Akhilesh Yadav’s strategy: उत्तर प्रदेश की सियासत में रंगों का अपना खास महत्व रहा है। समाजवादी पार्टी की पहचान लंबे समय से लाल टोपी, लाल गमछे और समाजवादी विचारधारा से जुड़ी रही है। वहीं नीला रंग दलित राजनीति, डॉ. भीमराव अम्बेडकर और BSP की सियासी पहचान से […]

Read More