10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

Untitled 18 copy 8

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया तथा आठ कुन्तल लहन, भट्ठियां व शराब बनाने का उपकरण बरामद हुआ जिसे मौके पर नष्ट किया गया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज  सोमेन्द्र मीना द्वारा नशीले पदार्थों के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज  सिद्धार्थ के कुशल मार्गदर्शन व पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां  अंकुर गौतम व थानाध्यक्ष नौतनवां पुरषोत्तम राव के कुशल दिशा निर्देशन में थाना नौतनवां पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 27.02.2026 को ग्राम कजरी में दविश दी गयी जहां भारी मात्रा मे लहन तथा अवैध शराब बनाने का उपकरण बरामद हुआ जिसे मौके पर नष्ट किया गया तथा समय 09.25 बजे सुबह मे ग्राम सेमरहवां टोला बरतानी में दबिश दी गयी।

ये भी पढ़ें

LDA की सील बिल्डिंग में धड़ल्ले से चल रहा निर्माण!

जहां मौके पर 08 कुन्तल लहन तथा कई भट्ठियां व अवैध शराब बनाने का उपकरण बरामद हुआ जिसे मौके पर नष्ट किया गया तथा अभियुक्त दिलीप उर्फ चिन्टू पुत्र रोशन निवासी बरतानी टोला (सेमरहवा) थाना नौतनवां जनपद महराजगंज के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 37/2026 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी और बरामद करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रामरतन यादव ,उ0नि0 विकास गौड़,का0 राहुल कां0 विपिन गौड़, आबकारी टीम के हे0कां0 अनन्त कुमार पाण्डेय,कां0 रामसूरत चौरसिया ,कां0 सुरेश कुमार सोनकर शामिल रहे।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

नीला ड्रम हत्याकांड में आज बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल को फांसी देने की मांग

नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को आज सुनाई जाएगी सजा, सौरभ के परिवार ने की फांसी देने की मांग Meerut : देशभर में चर्चित मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में आज, 14 अक्टूबर को अदालत मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की सजा पर फैसला सुनाएगी। हत्या और साक्ष्य मिटाने के मामले में दोषी ठहराए […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News

जानकीपुरम के बाद अब दुबग्गा में पकड़ी गई अवैध मादक पदार्थ बनाने की फैक्ट्री

दो तस्कर गिरफ्तार, 13 करोड़ की अवैध मार्फिन बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट लखनऊ की टीम ने मंगलवार को दुबग्गा थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में छापेमारी कर अवैध मार्फिन (ड्रग्स) बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। ANTF टीम को […]

Spread the love
Read More
Untitled 7 copy
Crime News

बीकेटी: बोरे में मिला एक व्यक्ति का खून लथपथ शव

हत्या कर फेंकी गई लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी अचरामऊ से मलाक जाने वाली पगडंडी पर हुई घटना का मामला व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी, फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस की जांच पड़ताल ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ में हत्या कर शव फेंकें जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मोहनलालगंज […]

Spread the love
Read More