सोनौली में स्वच्छता अभियान की खुली पोल

  • कस्टम ऑफिस और बस स्टैंड के पास फैली गंदगी से उठे सवाल
  • मोदी के स्वच्छता अभियान पर सोनौली नगर पंचायत लगा रहा है पलीता

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली/महाराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित आदर्श नगर पंचायत सोनौली जहां प्रतिदिन हजारों यात्रियों और सैलानियों की आवाजाही रहती है, आज स्वच्छता व्यवस्था को लेकर गंभीर सवालों के घेरे में है। “स्वच्छ पेयजल नगर पंचायत सोनौली, जनपद महाराजगंज” का बोर्ड तो जरूर लगा है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है। कस्टम ऑफिस, पुलिस पिकेट, वाटर एटीएम और बस स्टैंड जैसे अति-व्यस्त और संवेदनशील स्थलों के आसपास कूड़े के ढेर और बदहाल सफाई व्यवस्था ने नगर पंचायत के दावों की पोल खोलकर रख दी है। जहां एक ओर यह क्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय सीमा से जुड़ा होने के कारण देश की छवि का प्रतिनिधित्व करता है, वहीं दूसरी ओर यहां फैली गंदगी स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लगा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण न केवल दुर्गंध फैल रही है, बल्कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। यात्रियों और व्यापारियों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वच्छता अभियान पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए गए हैं। बावजूद इसके, सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था लचर दिखाई दे रही है, जिससे सरकारी अभियानों की गंभीरता पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना यह है कि नगर पंचायत प्रशासन इस ओर कब तक ध्यान देता है और कब तक इस महत्वपूर्ण सीमा क्षेत्र को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने की ठोस पहल की जाती है।

Purvanchal

सोनौली बार्डर पर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, शांति और कानून व्यवस्था का दिया भरोसा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी सोनौली/महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा के मुख्य प्रवेश द्वार सोनौली में रविवार को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेन्दा अनिरुद्ध पटेल के नेतृत्व में पुलिस बल ने […]

Read More
Purvanchal

फरेन्दा के NGM पब्लिक स्कूल में भव्य रूप से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह

सिविल जज ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ गुणवत्तापूर्ण और संस्कार परक शिक्षा अपनी पहली प्राथमिकता: डॉ मनीष  छात्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं-राजेश जायसवाल चेयरमैन प्रतिनिधि सीमित संसाधनों के बीच बच्चों ने किया बेहतर प्रयास : अमित चौबे फरेंदा/महराजगंज। महराजगंज जिले के फरेंदा कस्बे में स्थित निराला नगर में रविवार को NGM पब्लिक […]

Read More
Purvanchal

नौतनवा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भव्य जन गोष्ठी संपन्न

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा एक भव्य एवं प्रेरणादायी जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से आए गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संघ के अखिल भारतीय सह-सरकार्यवाह अतुल लिमये का ओजस्वी एवं मार्गदर्शक उद्बोधन रहा। […]

Read More