सोनौली बार्डर पर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, शांति और कानून व्यवस्था का दिया भरोसा

Untitled 15 copy

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली/महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा के मुख्य प्रवेश द्वार सोनौली में रविवार को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेन्दा अनिरुद्ध पटेल के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर और सीमावर्ती क्षेत्रों में जोरदार फ्लैग मार्च निकाला। बता दें कि रविवार शाम करीब 6 बजे शुरू हुआ यह फ्लैग मार्च केवल मुख्य सड़कों तक ही सीमित नहीं रहा। पुलिस टीम ने सरहद की दुर्गम पगडंडियों और ‘नो मेंस लैंड’ का भी गहन निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए।

फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध पटेल ने स्थानीय व्यापारियों और आम जनता से सीधा संवाद किया। उन्होंने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। पुलिस हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

आम जन निर्भीक होकर रहें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सुरक्षा के इस बड़े अभियान में पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ सोनौली कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी गौरव यादव समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों के हौसले पस्त करना और आम नागरिकों में विश्वास जगाना है।

READ MORE

पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाएं रखेंगी, वट सावित्री व्रत

वेनिस बिएनाले में अपनी चमक बिखेर रहा भारतीय पवेलियन ‘रिमेंबरिंग होम’

Spread the love

Sant Kabir Nagar Jail
homeslider Purvanchal

संतकबीरनगर जेल में अवैध वसूली के लगे गंभीर आरोप

Sant Kabir Nagar Jail एक माह बाद बंदी की बैरक बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 4600 रुपए सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से हुआ वसूली का खुलासा संत कबीरनगर जेल में अवैध वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जोरशोर से वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में जेल से कुछ दिन […]

Spread the love
Read More
Bajrang Dal
Purvanchal

दो गौवंशीय पशुओं की मौत के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित

Bajrang Dal महराजगंज जिले के मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र के मदनपुरा गांव स्थित गोसदन का मामला उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज जिले के मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र के मदनपुरा गांव स्थित गोसदन में शनिवार को दो गौवंशीय पशुओं की मौत के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। कार्यकर्ताओं ने गोसदन के कर्मचारियों तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर […]

Spread the love
Read More
Theft
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दो टूक : राममंदिर में आखिर किसकी अनदेखी से हुई चढ़ावे की चोरी

राजेश श्रीवास्तव Theft राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की FIR आखिरकार हो गई है। ट्रस्ट के दो लोगों चंपत राय और अनिल मिश्र का इस्तीफा भी हो गया है। पूरे हफ्ते चढ़ावे की चोरी का ये मामला सुर्खियों में है। राम मंदिर में चढ़ावे पर जो कुछ हो रहा है वो बहुत दुखद है। खुलासा […]

Spread the love
Read More