नौतनवां में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भव्य जन गोष्ठी संपन्न

Untitled 13 copy 1

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा एक भव्य एवं प्रेरणादायी जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से आए गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संघ के अखिल भारतीय सह-सरकार्यवाह अतुल लिमये का ओजस्वी एवं मार्गदर्शक उद्बोधन रहा।

अपने संबोधन में अतुल लिमये ने राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका, सामाजिक समरसता तथा सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर विशेष बल दिया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संगठित होकर राष्ट्रहित में कार्य करने हेतु प्रेरित किया तथा युवाओं से विशेष आह्वान किया कि वे समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझें और सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अवधेश मल्ल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में संगठन की विचारधारा को विस्तार से रखा। कार्यक्रम का संचालन जन्मेजय सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला संघ चालक निशीथ नाथ पांडे, सह प्रांत प्रचारक सुरजीत, प्रांत प्रचार प्रमुख सुशील, सह विभाग प्रचारक अजीत , जिला प्रचारक नागेंद्र, जिला प्रचार प्रमुख परमानन्द गोस्वामी, जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख सुधाकर जायसवाल, नगर संघचालक अतुल चंद्र, नगर कार्यवाह शशांक शेखर सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत ‘वन्देमातरम’ के साथ हुआ। यह जन गोष्ठी न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही, बल्कि सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने में भी सफल सिद्ध हुई।

READ MORE

मेहनत और टैलेंट की मिसाल : पतंग बेचने से लेकर कॉमेडी स्टार बनने तक का सफर

पेट्रोल-डीजल तीन रुपये महंगा, जनता को लगा महंगाई का जोरदार झटका

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More