हर महीने ₹5000 निवेश कर बनाएं करोड़पति, समझें पूरा SIP कैलकुलेशन

sip indiatv 4 1776017005

क्या हर महीने सिर्फ ₹5000 निवेश करके करोड़पति बना जा सकता है? इसका जवाब है – हां, लेकिन इसके लिए धैर्य और समय दोनों जरूरी हैं। SIP यानी सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान एक ऐसा तरीका है, जिसमें आप छोटी रकम से भी बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। अगर आप ₹5000 की मासिक SIP शुरू करते हैं और आपको औसतन 12 प्रतिशत सालाना रिटर्न मिलता है, तो करीब 27 साल में आपका फंड एक करोड़  रुपये से अधिक हो सकता है। इसमें खास बात यह है कि आपने जितना पैसा लगाया होगा, उससे कई गुना अधिक रिटर्न आपको मिलेगा।

ये भी पढ़े 

ट्रंप का चीन को अल्टीमेटम: ईरान को हथियार दिए तो लगेगा 50 प्रतिशत  टैरिफ, बढ़ा वैश्विक तनाव

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

वहीं, अगर बाजार अच्छा प्रदर्शन करता है और आपको 15 प्रतिशत का रिटर्न मिलता है, तो यह लक्ष्य केवल 23 साल में ही हासिल किया जा सकता है। यानी बेहतर रिटर्न आपके लक्ष्य को तेजी से पूरा करने में मदद करता है। हाल के आंकड़े बताते हैं कि निवेशकों का रुझान SIP की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मार्च महीने में SIP के जरिए कुल निवेश 32,000 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया, जो फरवरी से अधिक है। यह दर्शाता है कि लोग अब नियमित निवेश को लेकर जागरूक हो रहे हैं।

ये भी पढ़े 

होर्मुज पर अमेरिका की पहरेदारी: ईरान के खिलाफ समुद्री नाकाबंदी से बढ़ा तनाव

 

इक्विटी म्यूचुअल फंड में भी जबरदस्त निवेश देखने को मिला है। मार्च में इसमें 40,450 करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो दर्ज किया गया। खासकर फ्लेक्सी कैप, स्मॉल कैप और मिड कैप फंड्स में निवेशकों ने अधिक रुचि दिखाई। SIP का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह बाजार के उतार-चढ़ाव के प्रभाव को कम करता है। जब बाजार गिरता है, तो आपको अधिक यूनिट्स मिलती हैं और जब बाजार बढ़ता है, तो आपका निवेश तेजी से बढ़ता है। इसलिए अगर आप भी लंबी अवधि के लिए निवेश की योजना बना रहे हैं, तो SIP एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

Bisleri Water
Business Health National

बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, FSSAI का एक्शन

Bisleri Water: देश की प्रमुख पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर कंपनियों में शामिल बिसलेरी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की जांच में कंपनी के पश्चिम बंगाल स्थित एक प्लांट से लिए गए पानी के नमूने में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, जलपाईगुड़ी के तेलीपाड़ा […]

Read More
Business

दो दिन में सोना ₹4,213 और चांदी ₹10,326 महंगी, अचानक क्यों पलटी कीमतों की चाल?

Gold and silver prices: सोने और चांदी की कीमतों में पिछले दो दिनों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। लगातार गिरावट के बाद अब दोनों कीमती धातुओं ने रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार और शुक्रवार को घरेलू वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी के भाव में अच्छी बढ़त दर्ज […]

Read More
Business

ICICI लाइफ सिग्नेचर पेंशन: बुढ़ापे में नियमित आय और परिवार के लिए आर्थिक सुरक्षा

ICICI Life: सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा के साथ अपनी अगली पीढ़ी के लिए संपत्ति और विरासत तैयार करने की योजना बना रहे लोगों के लिए ICICI लाइफ इंश्योरेंस ने ICICI लाइफ सिग्नेचर पेंशन पेश की है। यह योजना ग्राहकों को बाजार से जुड़े रिटर्न के माध्यम से लंबी अवधि में रिटायरमेंट फंड तैयार करने […]

Read More