नौतनवां नगर स्थित बचपन स्कूल के बच्चों ने आज बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया होली का पर्व

Untitled 8 copy 22
  • रंगों के पर्व के साथ-साथ आपसी भाईचारा और और मिठास का पर्व है होली: अंजली

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/महराजगंज।  नौतनवां के बचपन स्कूल के बच्चों ने होली का पर्व सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर बच्चों को पर्व के बारे में विस्तार से बताया गया। बच्चों की पहचान अलग अलग रंगों से हुई। बच्चों को बताया गया कि होली रंगों का त्यौहार है। होली आपसी भाईचारे और मिठास का पर्व है। बच्चों को होलिका दहन की कहानी सुनाई और दिखाई गई। बच्चों ने फूलों वाली होली राधा कृष्ण के संग खेली। सबने खूब मस्ती की और फेस्टिवल एन्जॉय किया। स्कूल की डायरेक्टर अंजली ने सभी को पर्व की बधाई दी और बच्चों को ड्राई होली, इको फ्रेंडली होली, स्वीट होली और बचपन वाली होली के बारे में बताया और ऐसी ही होली के लिये प्रेरित किया। बच्चों ने अपने टीचर्स और फ्रेंड्स को रंग लगाकर होली सेलिब्रेट किया। सबने खूब डांस मस्ती किया। बच्चों में रियान बने कृष्ण और कृतिका बनी राधा।

इस अवसर पर बच्चों में रौनक, वेदांश, सक्षम, मिवांश, उत्कर्ष,, आयत, दिव्यांशी, हर्षिता, सार्थक, वासु, सामर्थ, मृदुल, मिष्ठी, आद्रीका, अनाया, किरनप्रीत, रुद्रांश, मरियम, हमज़ा,  कुंज, प्रभजोत, सिया, ऋषिका, दृष्टि, आयुष आदि थे। टीचर्स में श्रद्धा, प्रीती, रिंकल, अंशिका, इशिता, अंजली, ईशा, प्रियंका, तेजस्वी, मनिता, वैष्णवी और मोनिका थे। डायरेक्टर अंजली ने सभी को स्वच्छ, स्वीट, सुरक्षित, रंगों वाली, प्यार वाली, इको फ्रेंडली और ड्राई एंड हैप्पी होली विश किया और ऐसी होली मनाने के लिये प्रेरित किया और आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चे सदा अपनी संस्कृति और सभ्यता से जुड़े रहते है और आगे चलकर शिक्षा और संस्कार दोनों गुरुमंत्र को साथ लेकर चलते है।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More