मिर्जापुर जेल अधीक्षक की तानाशाही से वार्डर की मौत!

  • इलाज के लिए जेल वार्डर को नहीं मिला अवकाश
  • वार्डर की पत्नी ने अधीक्षक पर लगाए गंभीर आरोप

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। मिर्जापुर जेल अधीक्षक की तानाशाही का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया। जेल में तैनात वार्डर इलाज के लिए अवकाश लेने के लिए गिड़गिड़ाता रहा लेकिन अधीक्षक पसीजे। अधीक्षक के इस रवैए की वजह से समय पर उपचार नहीं मिल पाने की वजह से वार्डर की मौत हो गई। मृतक वार्डर के परिजनों ने इस सच की पुष्टि की है। उधर विभाग के आला अफसरों ने इस गंभीर मामले पर चुप्पी साध रखी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़े

मुख्यालय में PCS के बजाए प्रोन्नत IAS की तैनाती

मिली जानकारी के मुताबिक जौनपुर के ख़ेतसराय थाना क्षेत्र के हरण गांव निवासी वार्डर आनंद शुक्ला का स्थानांतरण मिर्जापुर जिला जेल पर हुआ था। पिछले करीब छह माह से मिर्जापुर जेल पर तैनात वार्डर की पिछले कई दिनों से तबियत खराब थी। बीते रविवार को तबियत बिगड़ने पर उसने इलाज के लिए जेल अधीक्षक से अवकाश की मांग की। सूत्रों का कहना है कि जेल अधीक्षक ने वार्डर को अवकाश देने के बजाए जेल अस्पताल के डॉक्टर से इलाज कराने की बात कही। इसी बीच वार्डर आनंद शुक्ला की हालत और अधिक गंभीर हो गई।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़े

नेपाल में भीषण सड़क हादसा, पैसेंजर बस नदी में गिरने से छह महिलाओं समेत 18 की मौत, 27 घायल

सूत्रों का कहना है कि गंभीर हालत में वार्डर को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने वार्डर आनंद शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही वार्डर की पत्नी प्रीति शुक्ला अस्पताल पहुंची। पत्नी ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके पति के पैरों में झनझनाहट की शिकायत थी। वह इसका इलाज करा रहे थे। इलाज के लिए उन्होंने जेल अधीक्षक को छुट्टी का आवेदन भी दिया था लेकिन उन्हें छुट्टी नहीं दी गई। पत्नी का कहना कि पति ने फोन कर बताया कि छुट्टी नहीं मिल रही है। मेडिकल लेने के लिए भी बोला था लेकिन मिला नहीं। अधीक्षक की संवेदनहीनता का यह मामला जेल सुरक्षाकर्मियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर अटकलें लगाई जा रही है कि समय पर इलाज नहीं मिल पाने की वजह से वार्डर की मौत हो गई।

Astrology homeslider

आज और कल का दिन खास: जानें 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क!

ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके जीवन में नए बदलावों के संकेत दे रही है। कुछ राशियों के लिए उन्नति के योग बन रहे हैं, तो कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत है। जानिए आज और कल आपका दिन कैसा रहेगा। राजेन्द्र गुप्ता मेष : घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल:पुथल रह सकती है। आज […]

Read More
homeslider Religion

पंचक किसे कहते हैं? जानें इसका महत्व और कारण

राजेन्द्र गुप्ता हिन्दू पंचांग अनुसार प्रत्येक माह में पांच ऐसे दिन आते हैं जिनका अलग ही महत्व होता है जिन्हें पंचक कहा जाता है। प्रत्येक माह का पंचक अलग अलग होता है तो किसी माह में शुभ कार्य नहीं किया जाता है तो किसी माह में किया जाता है। पंचक क्या और क्यों लगता है? […]

Read More
Bundelkhand Central UP homeslider Politics Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

यूपी में सियासी हलचल तेज: मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन फेरबदल पर मंथन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन की नई टीम को लेकर भाजपा में लगातार मंथन जारी है। इसी कड़ी में आज कई अहम बैठकों का दौर देखने को मिल सकता है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी आज शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। […]

Read More