नेपाल में भीषण सड़क हादसा, पैसेंजर बस नदी में गिरने से छह महिलाओं समेत 18 की मौत, 27 घायल

Untitled 21 copy 4

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू। सोमवार सुबह नेपाल में भीषण हादसा हो गया। पोखरा से काठमांडू जा रही एक बस के धादिंग में त्रिशूली नदी में गिरने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। बस सुबह करीब 1:15 बजे बेनीघाट रोरंग ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड 3 में चरौंडी के पास चिनाधारा में नदी में गिर गई। धादिंग के जिला ट्रैफिक पुलिस अफसर ने कहा कि मरने वालों की संख्या 18 हो गई है। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। इसके साथ ही कुल 27 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़े

रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करेगा राष्ट्रपति लूला का भारत दौरा

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस हादसे में 6 महिलाओं और 12 पुरुषों की मौत हो गई। कुल 27 घायल यात्रियों को बचाया गया, जिनमें आठ महिलाएं, अठारह पुरुष और एक नाबालिग लड़की शामिल हैं। इन्हें इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया। बस पृथ्वी हाईवे पर जा रही थी, तभी रात करीब 1 बजे धाडिंग जिले के बेनीघाट रोरंग ग्रामीण नगर पालिका-5 में भैसेपाटी इलाके के पास वह सड़क से उतर गई। गाड़ी ढलान से करीब 300 मीटर नीचे गिर गई और नदी किनारे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिली। नेपाली आर्मी, आर्म्ड पुलिस फोर्स, नेपाल पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। अधिकारियों ने कहा कि रात की घटना की वजह से रेस्क्यू का काम मुश्किल हो गया है।

Spread the love

Online Fraud
Crime News homeslider

90 प्रतिशत डिस्काउंट के नाम पर 24 घंटे हो रही ऑनलाइन ठगी

शाश्वत तिवारी Online Fraud देशभर में टेलीग्राम के माध्यम से चल रहे कथित “मेगा डील” और “लूट ऑफर” चैनलों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट्स में महंगे स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और ब्रांडेड उत्पाद 70 प्रतिशतसे 99 प्रतिशत तक की छूट पर दिखाए जा रहे हैं। कई मामलों […]

Spread the love
Read More
Bashir Badr Biography
Analysis homeslider Litreture

अकादमिक विश्व में मात्र दो नक्षत्र

पंडित विद्यानिवास मिश्र और बशीर बद्र अपनी ही रचनाओं को को पाठ्यक्रम में पढ़ कर प्राप्त किए डिग्री Bashir Badr Biography : अकादमिक विश्व में ऐसे केवल दो नाम हैं। विश्व के साहित्य के इतिहास में ऐसा अन्यत्र कोई उदाहरण नहीं। एक हैं पंडित विद्यानिवास मिश्र। जब उच्च शिक्षा में पहुंचे तो उनकी खुद की […]

Spread the love
Read More
Fashion
homeslider Life Style Lifestyle

राम, कृष्ण की तरह सांवला रूप बनाकर सुंदर बनने की यहां है होड़, जानें पूरा मामला

Fashion भारत जैसे देशों में जहां गोरेपन को अक्सर सुंदरता की कथित पहचान माना जाता है, वहीं पश्चिमी देशों में अब इसका उल्टा ट्रेंड देखने को मिल रहा है। अमेरिका और यूरोप के कई हिस्सों में लोग अपनी प्राकृतिक गोरी त्वचा को बदलकर सांवला या “ब्रॉन्ज ग्लो” लुक पाने के लिए टैनिंग पर भारी खर्च […]

Spread the love
Read More