लखनऊ में इलेक्ट्रिक क्रांति! Mahindra & Mahindra की ‘उड़ो’ इलेक्ट्रिक ऑटो लॉन्च

Untitled 6 copy 20
  • 200 KM रेंज के साथ बदलेगा शहर का सफर

विजय श्रीवास्तव

लखनऊ। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की दिशा में एक बड़ा कदम तब देखने को मिला, जब Mahindra & Mahindra ने अपनी बहुप्रतीक्षित ‘उड़ो’ इलेक्ट्रिक ऑटो का भव्य शुभारंभ किया। रूचिखंड, शारदा नगर (तेलीबाग) स्थित एक निजी होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोग, ड्राइवर, ग्राहक और ऑटो व्यवसाय से जुड़े व्यापारी शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उतरठिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना रहे। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों के व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहयोग करता रहा है और आगे भी करता रहेगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

इस लॉन्चिंग कार्यक्रम का आयोजन P3 Auto Sales & Service के मालिक अमित वैश्य द्वारा किया गया, जो Narayan Automobiles के अधिकृत विक्रेता हैं। कार्यक्रम के दौरान अमित वैश्य ने उत्साह के साथ कहा कि “इसे सिर्फ ऑटो मत कहिए… यह ऑटो नहीं, ऑटो प्लेन है! उन्होंने बताया कि नई ‘उड़ो’ इलेक्ट्रिक ऑटो एक बार चार्ज होने पर लगभग 200 किलोमीटर तक की दमदार रेंज देती है, जो ड्राइवरों के लिए बेहद किफायती और लाभदायक साबित होगी। बढ़ती ईंधन कीमतों और प्रदूषण की समस्या के बीच यह वाहन पर्यावरण के अनुकूल विकल्प के रूप में सामने आया है।

क्यों खास है ‘उड़ो’ इलेक्ट्रिक ऑटो?

  • एक चार्ज में करीब 200 KM की रेंज
  • कम खर्च में ज्यादा कमाई
  • पर्यावरण के अनुकूल तकनीक

आधुनिक डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस

लॉन्चिंग समारोह में मौजूद ड्राइवरों ने वाहन को लेकर खासा उत्साह दिखाया और कई लोगों ने मौके पर ही बुकिंग में रुचि दिखाई। शहर में तेजी से बढ़ती इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग के बीच इस लॉन्च को परिवहन क्षेत्र में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। इस अवसर पर महिंद्रा के अधिकारी विशाल सिंह (AGM), उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक एवं मीडिया प्रभारी विजय श्रीवास्तव, सचिव महताब खान, विधि सलाहकार एडवोकेट प्रदीप सिंह, जनमत सरिता मैग्जीन के प्रधान संपादक अरुण श्रीवास्तव सहित इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के कई प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में कंपनी द्वारा वरिष्ठ अतिथियों को अंग-वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।

Spread the love

Diesel Price Hike
Business

नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज से कितना महंगा हुआ ईंधन

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर है। देश की प्रमुख निजी ईंधन खुदरा कंपनी नायरा ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में पाँच रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर का […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Business

Jio IPO पर बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा इश्यू और क्या होगा GMP

New Delhi: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सर्विस कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कंपनी ने संभावित निवेशकों के साथ अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई, सिंगापुर और हांगकांग में ग्लोबल रोडशो पूरा कर लिया है। इसके बाद अब जियो प्लेटफॉर्म्स IPO से जुड़े दस्तावेजों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में आगे […]

Spread the love
Read More
Business

पूर्वी यूपी में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में दर्ज कराई सबसे अधिक बढ़त : ट्राई

जियो होम ब्रॉडबैंड में भी पहले स्थान पर, अगस्त 2026 में 5G FWA बेस में जोड़े सर्वाधिक उपभोक्ता Lucknow:  रिलायंस जियो ने अगस्त 2026 में अधिकतम वायरलेस उपभोक्ता जोड़कर पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर अपना नंबर एक स्थान मजबूत किया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के अनुसार अगस्त में जियो 4.52 करोड़ […]

Spread the love
Read More