यूपी-बिहार जाने वालों के लिए राहत, Indian Railways ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें

trains 1771401668

होली का त्योहार नजदीक आते ही महानगरों में काम करने वाले लाखों लोग अपने घर—खासतौर पर यूपी और बिहार—लौटने की तैयारी में जुट जाते हैं। हर साल की तरह इस बार भी सबसे बड़ी परेशानी कन्फर्म टिकट की होती है। लंबी वेटिंग लिस्ट और भीड़ को देखते हुए Indian Railways ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। उत्तर रेलवे ने होली के मौके पर कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है, जिससे अतिरिक्त भीड़ को संभाला जा सके।

दिल्ली, मुंबई, सूरत, पुणे और बेंगलुरु जैसे शहरों से यूपी-बिहार रूट पर यात्रा करने वालों के लिए यह कदम खास अहम है। टिकट बुक करने से पहले नीचे दी गई स्पेशल ट्रेनों की सूची जरूर देख लें।

 होली स्पेशल ट्रेनों की सूची

  • 04123 / 04124 – प्रयागराज जंक्शन ↔ हजरत निजामुद्दीन (18 फरवरी–9 मार्च, बुधवार/रविवार व गुरुवार/सोमवार)

  • 04054 / 04053 – नई दिल्ली ↔ बरौनी (20 फरवरी–8 मार्च, प्रतिदिन)

  • 04060 / 04059 – नई दिल्ली ↔ सुपौल (20 फरवरी–8 मार्च, प्रतिदिन)

  • 04066 / 04065 – आनंद विहार ↔ खोरधा रोड (27 फरवरी–4 मार्च, प्रतिदिन)

  • 04022 / 04021 – नई दिल्ली ↔ गोरखपुर (20 फरवरी–7 मार्च, शुक्रवार/शनिवार)

  • 04070 / 04069 – आनंद विहार ↔ शेखपुरा (20 फरवरी–6 मार्च, शुक्रवार/मंगलवार)

  • 04010 / 04009 – दिल्ली जंक्शन ↔ सीतामढ़ी (26 फरवरी–6 मार्च, चयनित तिथियां)

  • 04203 / 04204 – लखनऊ ↔ नई दिल्ली (23 फरवरी व 2 मार्च)

  • 04209 / 04210 – वाराणसी ↔ दिल्ली जंक्शन (24 फरवरी–7 मार्च, प्रतिदिन)

  • 04213 / 04214 – अयोध्या कैंट ↔ आनंद विहार (24 फरवरी–6 मार्च, चयनित तिथियां)

इन ट्रेनों का संचालन विशेष रूप से त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।

भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर साढ़े 17 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पिछले साल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई घटना से सबक लेते हुए इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों पर एंबुलेंस और डॉक्टरों की तैनाती होगी। रेलवे अस्पताल में 30 बेड आरक्षित रखे जाएंगे, ताकि आपात स्थिति में तुरंत इलाज मिल सके।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले टिकट बुक करें और स्टेशन पर भीड़भाड़ से बचने के लिए निर्धारित समय से पहले पहुंचें।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

इन 12 राशियों के लिए बेहद खास रहेगा आज का दिन

Today’s Horoscope मेष : व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। वाहन सुख मिलेगा। वृषभ : समय रहते जरूरी कार्य पूरा करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। आवश्यकता रहेगी। कुछ […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

सिमडेगा-गुमला-लोहरदगा के लिए खुलेगा रेल कनेक्टिविटी का रास्ता

धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन की DPR तैयार, 291.881 किमी लंबी होगी परियोजना Ranchi : रेल सुविधा से वंचित झारखंड के सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा जैसे जिलों के लिए नई रेल कनेक्टिविटी का रास्ता खुलने जा रहा है। धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार हो गई है। दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के बिलासपुर […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Religion

रात तीन बजे क्यों खुलती है नींद? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

New Delhi: रात में अचानक नींद खुल जाना आम बात है, लेकिन कई धार्मिक मान्यताओं में रात के कुछ समय को विशेष आध्यात्मिक महत्व दिया गया है। खासतौर पर रात तीन बजे के आसपास नींद खुलने को लेकर कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। कुछ लोग इसे ईश्वर से जुड़ने और आध्यात्मिक ऊर्जा का समय […]

Spread the love
Read More