देहरादून कोर्ट में बम की धमकी से हड़कंप, तार पाकिस्तान से जुड़े होने की आशंका

WhatsApp Image 2026 02 18 at 3.43.10 PM

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में न्यायालय परिसरों को बम से उड़ाने की धमकियों के बीच अब राजधानी देहरादून के जिला न्यायालय को भी धमकी भरा ईमेल मिला है। सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया और एहतियातन पूरे परिसर को खाली करा दिया गया। पुलिस और खुफिया एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। जानकारी के अनुसार जिला जज कार्यालय को एक संदिग्ध ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें दून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

अखिलेश के PDA के सामने BJP का ‘प्लान D’, दलित वोट बैंक पर सियासी संग्राम तेज

एसएसपी सिटी प्रमेन्द्र डोबाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सुरक्षा के मद्देनज़र सभी जजों, अधिवक्ताओं व कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। पूरे कोर्ट परिसर को खाली कर चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिस ईमेल आईडी से धमकी भेजी गई है उसकी प्रारंभिक जांच में विदेशी लिंक, खासकर पाकिस्तानी संगठन से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और साइबर सेल मामले की गहन जांच कर रही है। देहरादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने बताया कि जिला जज कार्यालय को धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ था, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल सुरक्षा कदम उठाए। फिलहाल पुलिस टीम पूरे परिसर की सघन तलाशी ले रही है।

ये भी पढ़ें

दोस्ती की आड़ में लालच का खेल: दो करोड़ रूपये के बीमा के लिए रची हत्या की साजिश

Spread the love

Srishti Kandari death case
Crime News Uttarakhand

सृष्टि कंडारी मौत मामला: FIR के बाद CB-CID करेगी जांच, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

Srishti Kandari death case : उत्तराखंड के देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। शादी के कुछ ही महीनों बाद हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज, मानसिक […]

Spread the love
Read More
BKTC Inquiry
Uttarakhand

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे को लेकर विवाद, शिकायत के बाद BKTC ने शुरू की जांच

शिकायत के बाद BKTC ने जांच के दिए आदेश, रिपोर्ट आने तक आरोपों की पुष्टि नहीं BKTC Inquiry :  उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की गणना को लेकर लगाए गए कथित अनियमितता के आरोपों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। हाल ही में अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े […]

Spread the love
Read More
Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Spread the love
Read More