US-Iran Tension: ईरान में सत्ता परिवर्तन ही समाधान- ट्रंप का बड़ा बयान, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

नया लुक डेस्क

अमेरिका । मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर गहराता नजर आ रहा है। क्षेत्र में अमेरिकी युद्धपोतों की बढ़ती तैनाती के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को लेकर कड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान में सत्ता परिवर्तन ही सबसे बड़ा और प्रभावी समाधान हो सकता है।

 ‘कभी-कभी डर भी जरूरी होता है’ : ट्रंप

उत्तरी कैरोलिना स्थित फोर्ट ब्रैग सैन्य अड्डे पर सैनिकों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि तेहरान में सत्ता परिवर्तन “सबसे अच्छी बात” साबित हो सकती है। उन्होंने संकेत दिया कि उनका प्रशासन ईरान के खिलाफ सैन्य विकल्पों पर भी विचार कर रहा है। ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय राजनीति में कभी-कभी “डर का माहौल” भी जरूरी होता है, जिससे विरोधी देशों पर दबाव बनाया जा सके।

ये भी पढ़े

 Black Day: आज पुलवामा आतंकी हमले की 7वीं बरसी, घाटी में हाई अलर्ट, शहीदों को देशभर में श्रद्धांजलि

मिडिल ईस्ट में बढ़ी सैन्य गतिविधियां

अमेरिका द्वारा मिडिल ईस्ट क्षेत्र में युद्धपोतों और सैन्य संसाधनों की तैनाती बढ़ाए जाने से हालात और संवेदनशील हो गए हैं। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम ईरान पर रणनीतिक दबाव बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में संभावित सैन्य टकराव की आशंका भी तेज हो गई है और वैश्विक स्तर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़े

Valentine’s Day : सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर

वैश्विक राजनीति पर पड़ सकता है असर

ट्रंप के इस बयान को कूटनीतिक तौर पर बेहद अहम माना जा रहा है। यदि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ता है, तो इसका असर तेल बाजार, अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक राजनीति पर भी पड़ सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में दोनों देशों के रुख और सैन्य गतिविधियां यह तय करेंगी कि स्थिति बातचीत की ओर बढ़ती है या टकराव की दिशा में।

ये भी पढ़े

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में ‘सिक्सर किंग’ बन सकते हैं तिलक वर्मा, विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

homeslider Jharkhand

राष्ट्रीय महिला आयोग ने कुसुंभा में बलि स्थल का किया दौरा

आयोग का जिला प्रशासन पर सहयोग नहीं करने का आरोप नया लुक ब्यूरो रांची/हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंभा गांव में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की तीन सदस्यीय टीम ने दो अप्रैल 2026 को जांच की। एनसीडब्ल्यू की टीम (ममता कुमारी, मनमोहन […]

Read More
homeslider National West Bengal

क्या ‘दीदी’ का करिश्मा फिर भारी पड़ेगा या BJP बनाएगी इतिहास?

पश्चिम बंगाल की सियासत एक बार फिर निर्णायक मोड़ पर खड़ी है। ऐसे में हर राजनीतिक विश्लेषण, हर सर्वे और हर अनुमान बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। बंगाल की सियासत का हालिया आकलन भी इसी क्रम में एक बड़ा संकेत देता है, और यह संकेत ममता बनर्जी के पक्ष में जाता दिखाई दे रहा है।पश्चिम […]

Read More
Business homeslider International

पेट्रोल-डीजल के दामों ने तोड़ा रिकॉर्ड, जनता के लिए महंगाई का नया झटका

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भयंकर वृद्धि हुई है। पेट्रोल की कीमत में 43% की बढ़ोतरी के बाद यह 458.4 पाकिस्तानी रुपये (लगभग 1.64 डॉलर) प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल की कीमत में 54.9% की बढ़ोतरी के साथ यह 520.35 रुपये (1.86 डॉलर) प्रति लीटर पहुंच गई है। पेट्रोलियम […]

Read More