Valentine’s Day : सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर

Untitled 2 copy 18

ए. अहमद सौदागर

लखनऊ। वेलेंटाइन डे के अवसर पर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शनिवार को मनाए जाने वाले इस दिन को देखते हुए शहर के पार्कों, मॉल, स्कूल-कॉलेज और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। हुड़दंग और महिलाओं से अभद्रता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन के अनुसार, प्रमुख पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अराजकता को रोका जा सके। स्कूल, कॉलेज और मॉल के बाहर एंटी रोमियो स्क्वॉड को सक्रिय किया गया है, जो संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगा।

ये भी पढ़े

शनि प्रदोष व्रत आज: जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त व पूजा विधि और विशेष महत्व

पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। रेस्टोरेंट, कैफे और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक बूथ, पिंक स्कूटी और पिंक चार पहिया वाहनों को विशेष पेट्रोलिंग में लगाया गया है।

ये भी पढ़े

उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले

उन्होंने स्पष्ट किया कि छेड़खानी, उत्पीड़न या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी नजर रखने के लिए साइबर सेल को अलर्ट किया गया है, ताकि अफवाह या आपत्तिजनक गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई हो सके। वेलेंटाइन डे के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस कमिश्नर ने राजधानी के सभी जोन के सर्किल अफसरों और थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने और लगातार गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Entertainment Uttar Pradesh

‘छठी मईया’ में आस्था में डूबीं तमन्ना भाटिया, पानी में बैठकर करती दिखीं छठ पूजा

छठी मईया’ में आस्था में डूबीं तमन्ना भाटिया, पानी में बैठकर करती दिखीं छठ पूजा Chhathi Maiya : सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म ‘The One’ रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म की कहानी में भारतीय लोककथाओं, फैंटेसी, रहस्य और एडवेंचर का मिश्रण देखने […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

मायावती का बड़ा दांव, आकाश आनंद बसपा से बाहर; ईशान को मिली अहम जिम्मेदारी

Lucknow: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में एक बार फिर बड़ा संगठनात्मक बदलाव देखने को मिला है। पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बसपा से पूरी तरह अलग करने का फैसला किया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो रही हैं। आकाश […]

Read More
Meerut
Crime News Uttar Pradesh

बाल विवाह की कोशिश नाकाम, पुलिस पहुंचते ही दूल्हा-बाराती हुए फरार

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस की तत्परता से नाबालिग लड़की की शादी कराने की कोशिश को समय रहते रोक दिया गया। शेरगढ़ी इलाके के एक मंदिर में 13 वर्षीय किशोरी की शादी 20 साल के युवक से कराए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस टीम जैसे ही […]

Read More