एएनटीएफ यूनिट बरेली: बीस लाख रुपए कीमत की अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026 02 12 at 4.01.11 PM
  • चार किलो अवैध अफीम, एक मोबाइल फोन व 3,400 रुपए की नकदी बरामद

  ए अहमद सौदागर

लखनऊ। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) यूनिट बरेली ने काफी दिनों से मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले गिरोह का राजफाश कर गिरोह के एक सदस्य को सुभाषनगर थाना क्षेत्र से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। एएनटीएफ टीम को इसके पास से चार किलो अवैध अफीम, एक मोबाइल फोन व 3,400 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद अफीम की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत बीस लाख रुपए बताई जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें 

ये भी पढ़े

T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुआ बांग्लादेश, खिलाड़ियों का दर्द , ‘हमारा कोई नहीं’ ‘

 

एएनटीएफ यूनिट बरेली के प्रभारी उपनिरीक्षक विकास यादव की टीम ने गुरुवार को सुभाषनगर पुलिस के सहयोग से मुखबिर की सूचना पर बरेली जिले के सुभाषनगर क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के पास से बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र स्थित बरसेर गांव निवासी वीरेंद्र पुत्र मूलचंद को चार किलो अवैध अफीम के साथ पकड़ा है। उसके पास से अवैध अफीम के अलावा एक मोबाइल फोन व 3,400 रुपए की नकदी बरामद किया है। बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में बीस लाख रुपए के करीब बताई जा रही है। एएनटीएफ के उपनिरीक्षक विकास यादव के मुताबिक पकड़े गए तस्कर ने अपने साथी के साथ मिलकर झारखंड राज्य से लाकर जनपद बरेली से पंजाब राज्य में सप्लाई करने की बात स्वीकार किया है। एएनटीएफ टीम सुभाषनगर थाने आरोपी को दाखिल कर मामले की छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़े

कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम नामीबिया मुकाबला, इस तरह बिल्कुल फ्री में देखें मैच

 

 

Spread the love

Crime News

पुणे में नाबालिग से कथित यौन शोषण, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

PuneNews : पुणे के विश्रांतवाड़ी इलाके में 12 साल की बच्ची के कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। मामले में पुणे पुलिस ने 52 वर्षीय एक कॉन्ट्रैक्ट सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान जयसिंह साठे के रूप में हुई है और वह विश्रांतवाड़ी के श्रमिक नगर इलाके में […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
Untitled 6 copy
Crime News homeslider Uttar Pradesh

महराजगंज कचहरी में महिलाओं की पिटाई, मौके पर मची अफरा-तफरी

महिलाएं चीखती रहीं और हमलावर लात-घूंसा बरसाते रहे ए अहमद सौदागर Lucknow:  किसी बात को लेकर दो महिलाओं को दो हमलावरों ने वकील और पुलिसकर्मियों के सामने जानवरों सलीका व्यवहार कर इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। महाराजगंज की भरी कचहरी में बेखौफ दबंगों ने दो महिलाओं को लात-घूंसों से पिटाई कर घसीट दिया।   […]

Spread the love
Read More