T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुआ बांग्लादेश, खिलाड़ियों का दर्द , ‘हमारा कोई नहीं’ ‘

befunky collage 2026 02 12t142214 1770886273

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश के बाहर होने के बाद देश की क्रिकेट राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पहले यह कहा गया था कि भारत यात्रा को लेकर सुरक्षा चिंताओं के चलते सरकार ने टीम को भेजने से इनकार किया। लेकिन हालिया बयानबाजी ने पूरे मामले को उलझा दिया है। खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने 22 जनवरी को साफ तौर पर कहा था कि भारत में सुरक्षा हालात को देखते हुए टूर्नामेंट में भाग न लेने का निर्णय सरकार ने लिया है। हालांकि, बाद में उन्होंने बयान बदलते हुए कहा कि यह फैसला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और खिलाड़ियों की सहमति से हुआ। उन्होंने यह भी जोड़ा कि देश की सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए यह त्याग किया गया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें ये भी पढ़े

 

ये भी पढ़े

इस बदलाव के बाद खिलाड़ियों के बीच नाराजगी की खबरें सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम के कई सदस्य भारत जाकर खेलने के पक्ष में थे। उनका मानना था कि वर्ल्ड कप से बाहर रहना आर्थिक और खेल दोनों लिहाज से नुकसानदेह साबित हो सकता है। एक खिलाड़ी ने गुमनाम रहते हुए कहा कि उन्हें बयान सुनकर हैरानी हुई। दूसरे खिलाड़ी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हम क्या कहें? इस फैसले में हमारा कोई हाथ नहीं था।”

ये भी पढ़े

लोकसभा में जगदंबिका पाल और राहुल गांधी के बीच तीखी नोकझोंक

सूत्रों के मुताबिक, खिलाड़ियों की राय को बैठक में गंभीरता से नहीं लिया गया। ऐसे में निर्णय का ठीकरा बोर्ड और टीम पर फोड़ना विवाद को और गहरा कर गया है। इस बीच, आलोचनाओं के बाद आसिफ नजरुल ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए कहा कि उनका मूल रुख नहीं बदला है और प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात स्पष्ट नहीं हो सकी। बीसीबी के भीतर भी असंतोष की चर्चा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने अनौपचारिक तौर पर कहा कि शुरुआत में निर्णय सरकार का बताया गया, लेकिन बाद में जिम्मेदारी बदल दी गई। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम ने बांग्लादेश क्रिकेट प्रशासन की पारदर्शिता और निर्णय प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

Spread the love

Sports

रोहित-कोहली के नाम होगा बड़ा रिकॉर्ड, 18 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास

IND vs WI ODI भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले का भारतीय क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि लंबे समय बाद रोहित शर्माऔर विराट कोहली एक […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Sports

भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, कबड्डी में ईरान को हरा जीता गोल्ड

New Delhi: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए एक और स्वर्ण पदक हासिल किया। रोमांच से भरपूर फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान को 37-34 के अंतर से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय महिला कबड्डी टीम ने लगातार दूसरी […]

Spread the love
Read More
Tokai
Sports

भारत का कबड्डी में धमाका, थाईलैंड को 66-28 से हराया

Tokai: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष वर्ग के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। शुक्रवार को तोकाई सिटीजन जिमनैजियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को एकतरफा अंदाज में 66-28 से मात दी। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में […]

Spread the love
Read More