सब इंस्पेक्टर मौत कांड: आखिर कब तक अनहोनी का शिकार होती रहेगी खाकी

Police
  • ऐसे ही उनकी लाश मिलती रही तो मुश्किल में होगी कानून-व्यवस्था

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। जिस खाकी के खौफ से बड़े-बड़े अपराधियों के पसीने छूट जाते थे, वही खाकी वर्दी संकट में है। कभी भीड़ का शिकार बनती तो कभी संदिग्ध हालात में लापता होने पर उनका शव मिलता है। आए दिन हो रहे हमलों तथा उनकी लाश मिलने की घटनाओं ने पुलिस महकमे की बेचैनी बढ़ा दी है। इसे रोकने की जितनी कोशिश हो रही है, घटनाएं उतनी ही बढ़ती जा रही है। अगर इसी तरह पुलिस की संदिग्ध मौतें होती रही तो कानून-व्यवस्था संभाल पाना मुश्किल होगा। मूल रूप से देवरिया जिले के रहने वाले वाले वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजय कुमार गौड़ बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में तैनात थे।

ये भी पढ़े

गोंडा: युवक की हत्या कर फेंका शव, नाले में मिला शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

वह ड्यूटी करते समय बीते पांच फरवरी 2026 को अचानक संदिग्ध हालात में लापता हो गए। पुलिस अफसरों का दावा है कि गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही थी, लेकिन तीन दिन बाद पूरी कवायद बेइमानी साबित हुई वह अपने साथी को ढूंढना तो दूर हाथ पर हाथ धरे बैठी नजर आई, नतीजतन उस बहादुर जवान की की लाश रविवार को अयोध्या जिले के सरयू नदी में उतराता मिला। पुलिस अपने सब इंस्पेक्टर अजय कुमार गौड़ को तलाशने का दावा किया, लेकिन किसी अनहोनी के आगे नतमस्तक होकर रह गई। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजय कुमार गौड़ की मौत को लेकर भले ही पुलिस अफसर तरह-तरह का बयान दे रहे हों, लेकिन कड़वा सच यह है आखिर क्या वजह हुई कि उन्हें मौत को गले लगाना पड़ा यह सवाल फिलहाल हर किसी को बेचैन कर रहा है। कहीं ऐसा तो नहीं कि किसी अपराधी का शिकार बन गए? इस मामले में एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

इससे पहले भी कई पुलिसकर्मी बदमाशों का निशाना बन चुके हैं,

  • चित्रकूट में बदमाश पकड़ने गए दिल्ली के दरोगा की गोली मारकर हत्या।
  • आगरा जिले में दबिश देने गए मथुरा एसओजी के सिपाही सतीश की हत्या।
  • सहारनपुर जिले में सीओ की मौजूदगी में लुटेरों को पकड़ने की कोशिश कर रहे सिपाही राहुल की हत्या।
  • बरेली जिले में दबिश देने गई पुलिस टीम के सिपाही अनिरुद्ध की हत्या।
  • बागपत जिले में बड़ौत चौकी में घुसकर सिपाही विक्रम सिंह भाटी की हत्या।
  • फिरोजाबाद जिले में आगरा कानपुर हाईवे पर बदमाशों को पकड़ने गए सिपाही रमाकांत की गोली मारकर हत्या।
  • गाजियाबाद जिले में एसपी सिटी के यहां तैनात सिपाही कृष्णपाल की बड़ौत में गोली मारकर हत्या।
  • बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र में सिपाही कमल सिंह का शव रेलवे ट्रैक से बरामद।
  • इलाहाबाद में लुटेरों का पीछा कर रहे बारा थानाध्यक्ष आरपी द्विवेदी की लुटेरों ने की हत्या।

लखीमपुर-खीरी जिले में कचहरी में सिपाही विक्रम प्रताप सिंह की हत्या। यह तो महज बानगी भर है और भी कई पुलिस के जवान अपराधियों का निशाना बना पुलिस महकमे को चुनौती दे चुके हैं। बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अजय कुमार गौड़ की मौत ने एक बार फिर पुराने जख्मों को ताजा कर दिया।

Spread the love

Crime News

पुणे में नाबालिग से कथित यौन शोषण, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

PuneNews : पुणे के विश्रांतवाड़ी इलाके में 12 साल की बच्ची के कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। मामले में पुणे पुलिस ने 52 वर्षीय एक कॉन्ट्रैक्ट सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान जयसिंह साठे के रूप में हुई है और वह विश्रांतवाड़ी के श्रमिक नगर इलाके में […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
Untitled 6 copy
Crime News homeslider Uttar Pradesh

महराजगंज कचहरी में महिलाओं की पिटाई, मौके पर मची अफरा-तफरी

महिलाएं चीखती रहीं और हमलावर लात-घूंसा बरसाते रहे ए अहमद सौदागर Lucknow:  किसी बात को लेकर दो महिलाओं को दो हमलावरों ने वकील और पुलिसकर्मियों के सामने जानवरों सलीका व्यवहार कर इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। महाराजगंज की भरी कचहरी में बेखौफ दबंगों ने दो महिलाओं को लात-घूंसों से पिटाई कर घसीट दिया।   […]

Spread the love
Read More