गोंडा: युवक की हत्या कर फेंका शव, नाले में मिला शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

death sixteen nine 2 sixteen nine e1714980622977
  • पुलिस फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ की छानबीन
  • नगर कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अजय गौड़ की हुई मौत का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के आईडब्ल्यू कार्यालय के सामने स्थित नाले में एक युवक का शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सहायक पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार, सीओ सिटी आनंद राय व इंस्पेक्टर बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ छानबीन शुरू की। इंस्पेक्टर के मुताबिक आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। उन्होंने बताया कि युवक की उम्र तीस वर्ष के करीब लग रही है। स्थानीय लोग युवक की हत्या किए जाने की आंशका जता रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है।

जानकारी के मुताबिक गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित आईडब्ल्यू कार्यालय के सामने सोमवार को अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला। यह माजरा देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिससे पता चल सके कि युवक की मौत कैसे हुई है। इंस्पेक्टर नगर कोतवाली बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी का कहना है कि नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है और उम्र तीस वर्ष के करीब लग रही है। वहीं स्थानीय लोग हत्या कर शव फेंकें जाने की आंशका जता रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है।

Spread the love

Tapi School Attack
Crime News

गुजरात के स्कूल में छात्रा पर चाकू से हमला, सहेली ने बहाने से बुलाकर किया वार

Tapi School Attack : गुजरात के तापी जिले के वालोड क्षेत्र स्थित एक आश्रम शाला में कक्षा-9 की एक छात्रा पर उसकी सहपाठी द्वारा कथित रूप से चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में घायल 13 वर्षीय छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी सर्जरी […]

Spread the love
Read More
Crime News

“प्राइवेट तस्वीरों ने उजाड़ दी तीन जिंदगियां, शादी से तीन दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने दी जान”

 Mysuru Triple Suicide :  कर्नाटक के मैसूर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। शादी की खुशियों से सजा एक घर देखते ही देखते मातम में बदल गया। शादी से महज तीन दिन पहले एक युवती की निजी तस्वीरें उसके मंगेतर तक पहुंचा दी गईं, जिसके बाद रिश्ते में […]

Spread the love
Read More
Bihar Crime News

सहरसा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: गेस्ट हाउस पर पुलिस का छापा, महिला समेत सात लोग हिरासत में

Guest House Raid : बिहार के सहरसा जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए गेस्ट हाउस पर छापेमारी की है। कार्रवाई के दौरान एक महिला और छह पुरुषों को हिरासत में लिया गया, जबकि मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस ने गेस्ट हाउस के […]

Spread the love
Read More