क्या प्रकाश राज ने बीच में छोड़ दी ‘स्पिरिट’? अफवाहों पर एक्टर ने खुद तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई

prakash raj spirit 1770635807

संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। प्रभास और तृप्ति डिमरी स्टारर यह फिल्म पहले से ही अपने इंटेंस कंटेंट और दमदार कास्ट के कारण चर्चा में है। लेकिन हाल ही में फिल्म को लेकर एक नई अफवाह ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। कहा जाने लगा कि दीपिका पादुकोण के बाद अब दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज ने भी फिल्म की शूटिंग बीच में ही छोड़ दी है। इन खबरों के सामने आते ही फैंस के बीच चिंता बढ़ गई, क्योंकि प्रकाश राज को फिल्म में एक बेहद अहम किरदार निभाते हुए बताया जा रहा है। हालांकि, अब खुद एक्टर ने इन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है।

ये भी पढ़े

श्रीलंका को भारत के समर्थन के लिए दिल्ली में आयोजित हुआ ‘थैंक यू भारत’ कार्यक्रम

प्रकाश राज ने अफवाहों पर लगाया ब्रेक

9 फरवरी को प्रकाश राज ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने साफ शब्दों में लिखा,
“सभी टॉक्सिक फेक न्यूज फैलाने वालों के लिए… स्पिरिट फिल्म के बारे में। हमने अभी तक मेरे सीन की शूटिंग भी शुरू नहीं की है। और आप व्हाट्सएप फैक्ट्रियां कहानियां बना रही हैं। बड़े हो जाओ और अपनी जिंदगी जियो।” पोस्ट के अंत में हंसने वाले इमोजी ने यह साफ कर दिया कि प्रकाश राज इन अफवाहों को बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उनके इस बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया कि उन्होंने फिल्म नहीं छोड़ी है और खबरें महज अफवाह थीं।

फिल्म का अहम हिस्सा हैं प्रकाश राज

गौरतलब है कि ‘स्पिरिट’ के लॉन्च वीडियो में प्रकाश राज की आवाज पहले ही सुनाई दे चुकी है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया था। बताया जा रहा है कि उनका किरदार कहानी में एक मजबूत और प्रभावशाली मोड़ लाने वाला है। ऐसे में उनके फिल्म छोड़ने की खबरें स्वाभाविक रूप से फैंस को परेशान कर रही थीं।

दमदार कास्ट से सजी ‘स्पिरिट’

अगर फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो प्रभास इसमें एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। संदीप रेड्डी वांगा के सिग्नेचर रॉ और इंटेंस स्टाइल में यह किरदार दिखाया जाएगा। तृप्ति डिमरी फिल्म में प्रभास की प्रेमिका के रोल में नजर आएंगी। दिलचस्प बात यह है कि पहले इस रोल के लिए दीपिका पादुकोण का नाम चर्चा में था, लेकिन बाद में तृप्ति को फाइनल किया गया। इसके अलावा फिल्म में कंचना और विवेक ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

ये भी पढ़े

शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, सुप्रिया सुले और प्रतिभा पवार साथ

 

पोस्टर और साउंड स्टोरी ने बढ़ाया बज

‘स्पिरिट’ का पहला लुक पोस्टर 1 जनवरी को रिलीज किया गया था, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। पोस्टर में प्रभास लंबे बालों और दाढ़ी में, चोटों के निशानों के साथ नजर आए। वहीं तृप्ति उन्हें सिगरेट जलाते हुए दिखाई दीं, जिसने फिल्म के डार्क टोन की झलक दी। इसके अलावा प्रभास के जन्मदिन पर रिलीज हुई फिल्म की ‘साउंड स्टोरी’ ने भी दर्शकों को काफी प्रभावित किया। जेल के माहौल में सेट यह ऑडियो क्लिप फिल्म के किरदार की मानसिकता को बयां करती है।

प्रकाश राज का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रकाश राज हाल ही में आनंद एल राय की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने धनुष के पिता का किरदार निभाया था और यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। अब यह साफ हो चुका है कि ‘स्पिरिट’ को लेकर उड़ रही खबरें महज अफवाह थीं और प्रकाश राज पूरी तरह फिल्म का हिस्सा हैं।

 

 

 

 

Spread the love

Entertainment

शान ने बताया लता और आशो भोंसले की गायकी का राज

Lata-Asha Singing Style : भारतीय संगीत की दुनिया में लता मंगेशकर और आशा भोसले का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। दोनों ने अपनी अलग आवाज, गायकी के अंदाज और शानदार अभिव्यक्ति से कई दशकों तक संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया। अब मशहूर प्लेबैक सिंगर शान ने दोनों दिग्गज गायिकाओं की गायकी […]

Spread the love
Read More
Yash Toxic Movie
Entertainment Uttar Pradesh

‘धुरंधर 2’ से क्लैश पर यश ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों टाली ‘टॉक्सिक’ की रिलीज

‘टॉक्सिक’ को लेकर यश का बड़ा खुलासा Yash Toxic Movie:  साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदलने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई गईं। खासतौर पर जब ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट को रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के […]

Spread the love
Read More
I, Nobody OTT Release
Entertainment Uttar Pradesh

थिएटर्स में नहीं चली, अब OTT पर मचाएगी धमाल दो घंटे 48 मिनट की ये थ्रिलर

25 अगस्त को OTT पर दस्तक I, Nobody OTT Release: सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब दर्शकों को एक ऐसी फिल्म OTT पर देखने को मिलने वाली है, जिसमें चोरी, किडनैपिंग और कई चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर ‘आई, नोबडी’ (I, Nobody) अब जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने […]

Spread the love
Read More