शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, सुप्रिया सुले और प्रतिभा पवार साथ

sharad pawar admitted to hospital 1770630456

महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP–SP) के प्रमुख और वरिष्ठ नेता शरद पवार की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, शरद पवार को बुखार और गले में इन्फेक्शन की शिकायत थी, जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखने की सलाह दी। बताया जा रहा है कि शरद पवार को पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और घबराने जैसी कोई बात नहीं है।

ये भी पढ़े

कैंसर में हल्दी कितनी कारगर? आयुर्वेद क्या कहता है

बारामती से पुणे किया गया शिफ्ट

इससे पहले खबर आई थी कि शरद पवार को सर्दी, खांसी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी। इसी के चलते वे बारामती से पुणे के लिए रवाना हुए थे। जैसे ही उनकी तबीयत में ज्यादा सुधार नहीं दिखा, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला लिया गया।  अस्पताल पहुंचने के दौरान उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले तथा पत्नी प्रतिभा पवार भी उनके साथ मौजूद रहीं। परिवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि डॉक्टरों की सलाह पर कुछ दिनों तक उन्हें आराम करने को कहा गया है।

उम्र और स्वास्थ्य को लेकर चिंता

शरद पवार की उम्र 85 वर्ष है। इस उम्र में किसी भी तरह की तबीयत बिगड़ने की खबर स्वाभाविक रूप से चिंता बढ़ा देती है। हालांकि, शरद पवार लंबे समय से सक्रिय राजनीति में बने हुए हैं और अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहे हैं। वह वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य हैं और भारतीय राजनीति के सबसे अनुभवी नेताओं में गिने जाते हैं। दशकों तक महाराष्ट्र और देश की राजनीति में अहम भूमिका निभा चुके शरद पवार को लेकर उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल है।

NCP में टूट और नई पार्टी

शरद पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संस्थापक रहे हैं। कुछ साल पहले पार्टी में बड़ा राजनीतिक विभाजन देखने को मिला था, जब कई वरिष्ठ नेता महायुति गठबंधन के साथ चले गए। इसके बाद शरद पवार ने अपनी नई पार्टी NCP (शरद चंद्र पवार) का गठन किया और नए चुनाव चिह्न के साथ राजनीतिक मैदान में उतरे। उनकी अगुवाई में पार्टी ने कई चुनावों में हिस्सा लिया और विपक्ष की राजनीति को मजबूत करने की कोशिश की।

ये भी पढ़े

PCB ने ICC के सामने रखीं 3 बड़ी शर्तें, IND-PAK मैच के फैसले में संभावित यू-टर्न

परिवार पर हालिया दुख

शरद पवार के लिए हाल का समय भावनात्मक रूप से भी काफी कठिन रहा है। बीते 28 जनवरी को उनके भतीजे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री व एनसीपी प्रमुख अजित पवार की विमान हादसे में मौत हो गई थी। इस हादसे ने पूरे राजनीतिक जगत को झकझोर कर रख दिया था। इस पारिवारिक सदमे के बाद शरद पवार की सेहत को लेकर पहले से ही चिंता जताई जा रही थी। ऐसे में अब उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर ने समर्थकों की चिंता और बढ़ा दी है।

जल्द स्वस्थ होने की कामना

पार्टी नेताओं, समर्थकों और कई राजनीतिक हस्तियों ने शरद पवार के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। सभी को उम्मीद है कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर फिर से सक्रिय राजनीति में लौटेंगे।

 

 

 

Spread the love

UPI
Business homeslider

UPI पेमेंट के नए नियम में GST का तड़का, जानें क्या बदलेगा

UPI से भुगतान करने वाले करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खबर है। 15 अक्टूबर 2026 से चुनिंदा बड़े UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर Merchant Discount Rate (MDR) लागू होने जा रहा है। इसी MDR पर लगने वाले 18% GST को लेकर अब GST काउंसिल में चर्चा की संभावना है। हालांकि, यह GST पूरे UPI ट्रांजैक्शन पर […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आ सकता है। किसी को धन लाभ तो किसी को करियर और व्यापार में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। वहीं कुछ राशियों को परिवार, स्वास्थ्य और खर्चों के मामले में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहनीय पहल

 खत्म कर दी प्रदेश जेलों में ओवरक्रॉडिंग की समस्या जेलों को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के उठाए कदम राकेश यादव Lucknow: योगी सरकार प्रदेश की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और मानवीय बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। बढ़ती बंदी संख्या और जेलों में ओवरक्राउडिंग की समस्या को दूर करने के लिए […]

Spread the love
Read More