श्रीलंका को भारत के समर्थन के लिए दिल्ली में आयोजित हुआ ‘थैंक यू भारत’ कार्यक्रम

WhatsApp Image 2026 02 09 at 5.16.35 PM

रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने 8 फरवरी को एक खास कार्यक्रम ‘थैंक यू भारत’ में शिरकत की। यह कार्यक्रम श्रीलंका को भारत के समर्थन और मदद, खासकर चक्रवात दितवाह के बाद राहत एवं पुनर्वास प्रयासों के लिए आभार व्यक्त करने के लिए आयोजित किया गया था।
भारत की महाबोधि सोसाइटी ने श्रीलंकाई उच्चायोग के सहयोग से मंदिर मार्ग पर ऐतिहासिक बुद्ध विहार में ‘थैंक यू भारत’ कार्यक्रम आयोजित किया। सभा को संबोधित करते हुए, भारत में श्रीलंका की उच्चायुक्त, महिषिनी कोलोन ने कहा कि पवित्र बुद्ध विहार में मौजूद होना सम्मान की बात है, यह एक ऐसी जगह है जो श्री अनागरिका धर्मपाल और महात्मा गांधी के आदर्शों से गहराई से जुड़ी हुई है।
उच्चायुक्त ने कहा हम भारत के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए इकट्ठा हुए हैं। उन्होंने साझा इतिहास, संस्कृति और बौद्ध विरासत में निहित दोनों देशों के बीच स्थायी संबंधों पर भी जोर दिया।

वानखेड़े में डांस, सोशल मीडिया पर छाईं तन्वी गडकरी

राज्य मंत्री मार्गेरिटा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा चक्रवात दितवाह के बाद श्रीलंका में भारत के राहत और पुनर्वास प्रयासों की सराहना में महा बोधि सोसाइटी के “थैंक यू भारत” कार्यक्रम का हिस्सा बनकर खुशी हुई। जरूरत के समय श्रीलंका के साथ खड़े रहने की भारत की प्रतिबद्धता हमारे मजबूत सभ्यतागत और लोगों के बीच संबंधों से प्रेरित है।
गौरतलब है कि हाल ही में श्रीलंका में भीषण चक्रवात दितवाह ने काफी तबाही मचाई थी, जिसमें जान-माल का बहुत नुकसान हुआ था। इस आपदा के बाद भारत ने सबसे पहले मदद का हाथ आगे बढ़ाया था। भारतीय सेना और एनडीआरएफ के जवानों ने कई दिनों तक खुद मोर्चा संभाला और लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। यही नहीं, भारत ने श्रीलंका के लिए 450 मिलियन डॉलर के सहायता पैकेज की भी घोषणा की, जिसका कार्यान्वयन शुरू भी हो चुका है। इसके अलावा भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत भी विभिन्न क्षेत्रों में श्रीलंका की मदद करता रहता है।

Spread the love

Congress
Analysis homeslider

मोदी के गले मिलने पर तंज, राहुल बताएं कांग्रेस की विदेश नीति

राहुल गांधी के ताजा बयान को सिर्फ राजनीतिक मजाक मानकर आगे बढ़ जाना आसान है। दिल्ली के मावलंकर हॉल में रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन पर राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर तंज कसते हुए कहा कि पता नहीं उनके दिमाग में यह बात कहां से आ गई कि गले […]

Spread the love
Read More
Nag Panchami Special
Analysis homeslider Religion

नागपंचमी विशेष : शिव, शेष, वासुकी और तक्षक की ही है सृष्टि

Nag Panchami Special शिव आदि देव हैं। शेष नाग जीवचार्य हैं। वासुकी जीवन संग्राम के आधार हैं। तक्षक कलियुग के आधार चिंतक को बल देते हैं। परमब्रह्म, नारायण के निर्देशन में यह सब क्रमवार चलता है। सब स्पष्ट है। कहीं कोई संशय नही । विश्व का कल्याण। प्राणियों में सद्भावना। सभी का सुख। सभी का […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

बीएल संतोष के चाबुक पर चलेगी नितिन नबीन की गाड़ी!

विधानसभा चुनाव 2027 की जीत के नाम बनी “टीम अष्टक” यूपी से आठ चेहरे लिये गये! BJP’s new team : मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई टीम का ऐलान कर दिया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक पूर्ण कालिक नेता बीएल संतोष को फिर एक बार राष्ट्रीय महामंत्री […]

Spread the love
Read More