पुरोला की ब्लाक प्रमुख निशिता शाह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

नया लुक ब्यूरो

उत्तरकाशी। पुरोला की ब्लाक प्रमुख और पूर्व विधायक निशिता शाह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने आज सोमवार के निचली अदालत के फैसले पर रोक लगाते हुए उनके वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार बहाल कर दिए हैं। जुलाई में हुए त्रिस्तरीय चुनाव में पुरोला क्षेत्र पंचायत प्रमुख की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी। पूर्व विधायक मालचंद की पुत्रवधु निशिता शाह पुरोला की ब्लाक प्रमुख चुनी गई थी।

ये भी पढ़े

नेशनल मिसिंग पर्सन डे: लापता लोगों की तलाश और परिवारों को न्याय दिलाने का संकल्प

निशिता शाह के प्रतिद्वंद्वि आंचल ने निशिता के दो-दो जाति प्रमाण पत्र, एक अनुसूचित जाति और दूसरा अनुसूचित जनजाति का होने का दावा करते हुए नैनीताल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट ने इस मामले को जिला न्यायालय उत्तकाशी को चुनाव याचिका के रुप में सुनवाई के लिए निर्देशित किया था। सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत ने अंतरिम आदेश पारित करते हुए निशिता शाह के प्रमुख पद पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी थी। साथ ही उनके वित्तीय एवं प्रशासनिक शक्तियों पर रोक लगा दी थी।

homeslider Politics

केंद्र की राजनीति में नीतीश, बिहार बेटे के हवाले!

  बिहार के लंबे समय से मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने राज्यसभा का रास्ता पकड़ लिया है। उनकी जीत निश्चित मानी जा रही है क्योंकि जनता दल यूनाइटेड के पास पर्याप्त विधायक संख्या है। इस फैसले ने पार्टी में भारी हलचल मचा दी है। कार्यकर्ता जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं और नितीश को ही मुख्यमंत्री बनाए […]

Read More
Education homeslider

UPSC 2026 में अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर, पांचवें प्रयास में हासिल की AIR-1

नई दिल्ली।संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विसेज परीक्षा 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR-1) हासिल की है। उनके बाद राजेश्वरी सुवे एम दूसरे और आकांश ढुल तीसरे स्थान पर रहे।आयोग के अनुसार इस साल कुल 958 […]

Read More
homeslider International

ट्रंप का विवादित बयान: ‘पहले ईरान को खत्म करेंगे, फिर क्यूबा की बारी’

     नया लुक डेस्क अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच एक बेहद विवादित बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि फिलहाल अमेरिका का पहला लक्ष्य ईरान को “पूरी तरह खत्म करना” है और इसके बाद अगला निशाना क्यूबा हो सकता है। उन्होंने यह भी संकेत दिया […]

Read More