नाइटक्लब विवाद में हैरी ब्रूक का बड़ा कबूलनामा: झूठ बोलकर टीममेट्स को बचाया, अब खुद खोला सच

Untitled 10 copy 27

नया लुक डेस्क

नई दिल्ली। इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने एक पुराने विवाद को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने स्वीकार किया है कि पिछले साल वेलिंग्टन के एक नाइटक्लब में हुए झगड़े के मामले में उन्होंने सच नहीं बताया था और जानबूझकर पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली थी। ब्रूक का कहना है कि उन्होंने यह कदम अपने टीम के साथियों को मुश्किलों से बचाने के लिए उठाया था। यह घटना 31 अक्टूबर की रात की है, जब इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी मुकाबले से ठीक एक दिन पहले ब्रूक का नाइटक्लब में बाउंसरों से विवाद हो गया था। उस समय ब्रूक ने दावा किया था कि वह पूरी घटना के दौरान अकेले थे और किसी अन्य खिलाड़ी का इसमें कोई हाथ नहीं था। लेकिन अब उन्होंने अपने पुराने बयान से पलटते हुए माना है कि उस रात उनके साथ टीम के अन्य खिलाड़ी भी मौजूद थे।

पूरी जिम्मेदारी लेते हुए मांगी माफी

हालिया श्रीलंका T20 सीरीज में जीत के बाद दिए गए बयान में ब्रूक ने कहा कि वेलिंग्टन में जो हुआ उसकी पूरी जिम्मेदारी मैं लेता हूं। मैं यह भी स्वीकार करता हूं कि उस शाम वहां और खिलाड़ी मौजूद थे। मुझे अपने पुराने बयान पर खेद है, लेकिन मेरा मकसद अपने साथियों को उस परेशानी से बचाना था जो मैंने खड़ी की थी। ब्रूक ने आगे कहा कि यह उनके करियर का चुनौतीपूर्ण दौर है, लेकिन वह इससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं।

टेलीग्राफ की रिपोर्ट से खुला मामला

दरअसल, यह पूरा विवाद एक ब्रिटिश अखबार द टेलीग्राफ में छपी रिपोर्ट के बाद फिर से चर्चा में आया। रिपोर्ट में दावा किया गया कि जैकब बैथल और जॉश टंग पर जुर्माना लगाया गया है और क्रिकेट अधिकारियों द्वारा उनकी भूमिका की जांच भी की जा रही है। इसी के बाद ब्रूक ने सामने आकर सच्चाई स्वीकार की और सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मैंने अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी है और आगे भी इस मामले पर अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करता रहूंगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस खुलासे के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और टीम मैनेजमेंट इस पूरे प्रकरण पर क्या कदम उठाता है। लेकिन इतना तय है कि हैरी ब्रूक का यह कबूलनामा क्रिकेट जगत में बड़ी हलचल मचा चुका है।

IPL Players Update
Sports

पहले मुंबई इंडियंस और अब LSG ने नहीं दिया मौका, अर्जुन तेंदुलकर अब इस लीग में दिखा सकते हैं दम

IPL Players Update : भारतीय क्रिकेट में जब भी “तेंदुलकर” नाम आता है, तो उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। लेकिन इस नाम के साथ आने वाला दबाव भी कम नहीं होता। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों अपने करियर के ऐसे मोड़ पर खड़े हैं, जहां उन्हें मौके की तलाश […]

Read More
GT vs RCB Match Analysis
Sports

GT vs RCB Match Analysis : पिच, फॉर्म और मौसम तय करेंगे मैच का रिजल्ट

GT vs RCB Match Analysis :  IPL  2026 के 42वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला Narendra Modi Stadium में खेला जाएगा, जहां फैंस को एक हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद है। दोनों टीमों के प्रदर्शन को देखें तो मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है। गुजरात टाइटंस का यह सीजन […]

Read More
PSL 2026
Sports

PSL 2026 में स्टीव स्मिथ का फूटा गुस्सा, ड्रेसिंग रूम VIDEO ने मचाई सनसनी

PSL 2026 : पाकिस्तान सुपर लीग 2026 अपने आखिरी चरण में पहुंच चुकी है और इस दौरान मैदान के अंदर के साथ-साथ बाहर भी कई नाटकीय पल देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई स्टार स्टीव स्मिथ गुस्से में नजर आ रहे हैं। […]

Read More