बचपन स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर राष्ट्रपिता को किया याद

Untitled 17 copy 14 scaled

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/महराजगंज । नौतनवां स्थित बचपन स्कूल में शहीद दिवस के अवसर पर आज एक भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बच्चों को महात्मा गांधी के जीवन, उनके आदर्शों और देश के लिए उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को अपने जीवन में सदैव सत्य और अहिंसा की राह पर चलने की सीख दी गई। कहानी और वीडियो के माध्यम से बच्चों ने बापू के जीवन से कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। साथ ही उन्हें देश और देशभक्ति के महत्व के बारे में भी सरल और रोचक तरीके से समझाया गया।

इसके अलावा बच्चों को अन्य महान शहीदों जैसे भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद और रानी लक्ष्मीबाई के साहस, त्याग और बलिदान के बारे में भी बताया गया, ताकि बच्चों में देश के प्रति सम्मान और गर्व की भावना विकसित हो सके।

स्कूल की डायरेक्टर अंजली ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी उन अमर जवानों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज़ाद हैं। हमें सदैव उन्हें याद रखना चाहिए और उनका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुए कहा कि “सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं।” साथ ही उन्होंने बच्चों से अपने देश का मान बढ़ाने और अच्छे नागरिक बनने का आह्वान किया।

डायरेक्टर अंजली ने यह भी बताया कि इस तरह के आयोजनों के माध्यम से स्कूल बच्चों में देश-प्रेम की भावना बनाए रखने का निरंतर प्रयास करता है, ताकि बच्चे आगे चलकर देश का मान बढ़ाएं और देश के मजबूत स्तंभ बनें। इस कार्यक्रम में बच्चों में रवनीत, अव्यय, वेदांश, आयत, प्रशांत, वेदिका, रुद्रांश, किरन प्रीत, शानवी, पियूष, कबीर, आशुतोष, मृदुल, सामर्थ, प्रिशा, मिष्टी आदि शामिल रहे। वहीं शिक्षकों में श्रद्धा, अंशिका, इशिता, रिंकल, प्रीती, अंजली, ईशा, प्रियंका, मनिता, मोनिका, वैष्णवी और तेजस्वी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति की भावना और शहीदों के प्रति सम्मान के संदेश के साथ हुआ।

Spread the love

Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More
Environmental Conservation
Purvanchal

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत निचलौल थाने में हुआ पौधरोपण

Environmental Conservation पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को महराजगंज जिले के निचलौल थाना परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने किया। इस दौरान थानाध्यक्ष अंकित सिंह सहित थाना परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने विभिन्न […]

Spread the love
Read More