आज का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…सभी 12 राशियों का हाल

Horoscope NayaLookNews

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा-दशा भी आपके उतार-चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता रहता है।

राजेन्द्र गुप्ता


मेष : आज खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में विवाद से तनाव बढ़ेगा, इसलिए वाणी पर संयम रखें। शत्रुओं की चाल से सावधान रहें। कोई बड़ा फैसला या नई डील टालना बेहतर रहेगा। कीमती सामान संभालकर रखें।

वृषभ :  आज का दिन उन्नति दिलाने वाला है। रुके हुए काम पूरे होंगे और भाग्य आपका पूरा साथ देगा। पुराने नुकसान की भरपाई संभव है। धार्मिक स्थल की यात्रा के योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़े

मनाली में बर्फ पर अंडरगारमेंट में रील बनाती महिला इन्फ्लुएंसर का वीडियो वायरल, मंत्री विक्रमादित्य सिंह भड़के

मिथुन :  कल अटके कार्य आज पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में व्यस्तता रहेगी लेकिन लाभ भी मिलेगा। अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। जीवनसाथी और परिवार का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क : यात्रा के योग बन रहे हैं और भाग्य का साथ मिलेगा। बिगड़े काम सुधरेंगे। धार्मिक झुकाव बढ़ेगा और समाज में मान-सम्मान मिलेगा। रुका हुआ धन या शुभ समाचार मिल सकता है।

ये भी पढ़े

CM योगी ने जिस ‘कालनेमी’ का किया ज़िक्र, कौन था वो मायावी राक्षस? रामायण की ये कहानी जानिए

 सिंह  : आज सतर्क रहने की जरूरत है। मोबाइल और कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। बिना सोचे किसी पर भरोसा न करें और नकारात्मक सोच से दूर रहें।

कन्या : प्रिय व्यक्ति से मुलाकात मन खुश कर देगी। नया काम या व्यवसाय शुरू करने का सही समय है। अधूरे काम पूरे होंगे। शत्रुओं पर विजय मिलेगी और व्यापार में लाभ होगा।

तुला :  आर्थिक दृष्टि से शानदार दिन है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। मेहनत रंग लाएगी और निवेश करना लाभदायक रहेगा। शत्रु कमजोर रहेंगे और भाग्य प्रबल रहेगा।

वृश्चिक  : आज आपकी प्रतिभा चमकेगी। नई योजनाएं लाभ देंगी। प्रेम और दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। रुके हुए काम गति पकड़ेंगे और भविष्य के लिए फायदेमंद निर्णय होंगे।

ये भी पढ़े

जेलर राजेश राय को मिली कन्नौज जेल की जिम्मेदारी

धनु :  क्रोध और बहस से दूरी बनाकर रखें। मानसिक तनाव हो सकता है और खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुछ लोग ईर्ष्या के चलते नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

मकर : पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। भरोसेमंद व्यक्ति से लाभ मिलेगा। व्यापार और नौकरी दोनों में धन लाभ के योग हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ : आज धन आगमन के संकेत हैं। निवेश करना लाभदायक रहेगा, खासकर शेयर बाजार में। प्रियजनों से मुलाकात होगी। परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

मीन  : मेहनत का पूरा फल मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। दिन आनंदमय रहेगा और मित्रों के आगमन से खुशी बढ़ेगी।

Today's Horoscope
Astrology homeslider

मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, किसे मिलेगा भाग्य का साथ?

Today’s Horoscope मेष : पूर्व नियोजित यात्रा को टालना पड़ सकता है। आज आपको अपने खर्च पर संतुलन बनाना होगा, आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है, तनाव और उलझन की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। वृषभ : आज किस्मत का […]

Read More
Crime News homeslider

चिनहट: होटल के कमरे पंखे के कुंडे में दुपट्टे के लटके मिले प्रेमी-युगल के शव

रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस के रूम नंबर 101 में हुई घटना का मामला पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ए अहमद सौदागर Lucknow : चिनहट थाना क्षेत्र के देवा रोड पर धावा गांव स्थित रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस में एक प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ के 57 गांवों में बिछेगा नया बिजली नेटवर्क, हजारों परिवारों को राहत

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए राहत की खबर है। जिले के 57 गांवों और मजरों में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नया नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद उन इलाकों में बिजली की पहुंच बेहतर होने की […]

Read More