जेलर राजेश राय को मिली कन्नौज जेल की जिम्मेदारी

jail transfer
  • AIG  जेल प्रशासन ने दो माह के लिए लगाई विशेष ड्यूटी

लखनऊ। अपर महानिरीक्षक (AIG) कारागार प्रशासन के अवैध वसूली कर विशेष ड्यूटी लगाए जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस कड़ी में मंगलवार को आगरा जिला जेल में तैनात जेलर राजेश कुमार राय की दो माह के लिए कन्नौज जिला जेल में विशेष ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही कन्नौज जेल में अस्थाई विशेष ड्यूटी पर लगाए गए जेलर अवनीश सिंह को मूल तैनाती स्थल की मेरठ मंडलीय कारागार पर वापस कर दिया गया है। इससे पूर्व में भी एआईजी जेल प्रशासन ने दर्जनों की संख्या में जेलर और डिप्टी जेलरों और सुरक्षाकर्मियों को कमाऊ जेलों पर विशेष ड्यूटी लगाकर भेज रखा है। विशेष ड्यूटी का यह मामला विभागीय अधिकारियों और कर्मियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर तमाम तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े

मंहगाई की तरह जेल में भी सुविधाओं के दामों में हुई बढ़ोत्तरी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 27 जनवरी को एआईजी जेल प्रशासन धर्मेंद्र सिंह ने दो आदेश जारी किए। एक आदेश में कहा गया कि मेरठ से विशेष ड्यूटी पर लगाए गए जेलर अवनीश सिंह को प्रशासनिक दृष्टिकोण को देखते हुए कन्नौज से मेरठ जेल पर वापस किया जाता है। इसके साथ ही आगरा जिला जेल में तैनात जेलर राजेश कुमार राय की दो माह के कन्नौज जिला जेल पर विशेष ड्यूटी लगाई जाती है।

ये भी पढ़े

मनाली में बर्फ पर अंडरगारमेंट में रील बनाती महिला इन्फ्लुएंसर का वीडियो वायरल, मंत्री विक्रमादित्य सिंह भड़के

गौरतलब है कि जनवरी के प्रथम सप्ताह की चार तारीख को कन्नौज जेल से सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर दो बंदी फरार हो गए थे। इस घटना के बाद जेलर, डिप्टी जेलर, एक हेड वार्डर, वार्डर को निलंबित कर दिया गया था। एआईजी जेल प्रशासन ने इससे पूर्व आजमगढ़ में तैनात जेलर विकास कटियार की पहले बागपत और बाद में फिरोजाबाद जेल में, झांसी जेल पर तैनात जेलर कस्तूरी लाल गुप्ता की बागपत और एटा जेल पर तैनात प्रदीप कश्यप की नैनी सेंट्रल जेल पर बीते करीब आठ माह पूर्व तीन माह के लिए विशेष ड्यूटी लगाई गई। इन्हें आजतक वापस नहीं किया गया है। एआईजी जेल प्रशासन का विशेष ड्यूटी लगाए जाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है।

Spread the love

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश
accidents Uttar Pradesh

यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश, 15 लोगों की गई जानें 63 जिलों में अतिवृष्टि, 117 मकान गिरे

  यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश:   19 गुना ज्यादा बारिश, राहत आयुक्त ने डीएम को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में पिछले 36 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं।अतिवृष्टि और आंधी-तूफान से प्रदेश में 15 लोगों की मौत हुई हैं। वही […]

Spread the love
Read More
BKT
accidents Uttar Pradesh

बीकेटी में तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच मकान की छत अचानक गिर गई

बीकेटी:  जबतक ग्रामीण पहुंचते तबतक हो चुकी थी बहुत देर, तेज बारिश के चलते नहीं आई आवाज भौली गांव में हुई घटना का मामला -ए अहमद सौदागर लखनऊ।बीकेटी थाना क्षेत्र के भौली गांव में शनिवार को तेज बारिश के दौरान जर्जर मकान की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर 65 वर्षीय बजरंगी यादव की मौत […]

Spread the love
Read More