CM योगी ने जिस ‘कालनेमी’ का किया ज़िक्र, कौन था वो मायावी राक्षस? रामायण की ये कहानी जानिए

kalnemi 1769148316

हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक बयान में ‘कालनेमी’ शब्द का इस्तेमाल किया, जिसके बाद यह नाम चर्चा में आ गया। आम बोलचाल में आज ‘कालनेमी’ शब्द का प्रयोग छल, धोखे और पाखंड के प्रतीक के रूप में किया जाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि कालनेमी कोई काल्पनिक शब्द नहीं, बल्कि रामायण काल का एक प्रसिद्ध मायावी राक्षस था।

पौराणिक कथाओं के अनुसार, कालनेमी लंकापति रावण का बेहद चालाक और शक्तिशाली अनुचर था। वह रूप बदलने, भ्रम पैदा करने और लोगों को धोखे में फंसाने की कला में माहिर था। युद्ध के दौरान जब मेघनाद के प्रहार से लक्ष्मण मूर्छित हो गए थे, तब वैद्य सुषेण ने संजीवनी बूटी लाने की सलाह दी। यह जिम्मेदारी हनुमान जी को सौंपी गई।

जब रावण को इस बात का पता चला कि हनुमान जी संजीवनी लेने द्रोणागिरी पर्वत की ओर जा रहे हैं, तो उसने कालनेमी को उनका रास्ता रोकने के लिए भेजा। कालनेमी जानता था कि बल के आधार पर वह हनुमान जी को नहीं रोक सकता, इसलिए उसने छल का सहारा लिया।

‘बालिका वधू’ की गहना अब बिजनेसवुमन, शार्क टैंक इंडिया में मिला रियलिटी चेक

कालनेमी ने रास्ते में अपनी माया से एक सुंदर आश्रम, सरोवर और मंदिर रचा और स्वयं साधु का वेश धारण कर लिया। वह राम-राम का जाप करते हुए बैठ गया, ताकि हनुमान जी को भ्रम हो जाए। जब हनुमान जी वहां पहुंचे तो साधु के रूप में कालनेमी ने उन्हें भोजन और विश्राम का प्रस्ताव दिया, ताकि संजीवनी लाने में देरी हो जाए।

उसने हनुमान जी को सरोवर में स्नान करने के लिए भी कहा। जैसे ही हनुमान जी पानी में उतरे, एक मगरमच्छ ने उनका पैर पकड़ लिया। हनुमान जी ने मगरमच्छ का वध किया, जिसके बाद उसमें से एक सुंदर अप्सरा प्रकट हुई। उसने बताया कि वह श्राप के कारण मगरमच्छ बनी थी और आश्रम में बैठा साधु असल में रावण का भेजा हुआ राक्षस कालनेमी है।

सच्चाई सामने आते ही हनुमान जी ने कालनेमी का वध कर दिया और समय रहते संजीवनी बूटी लेकर लौटे। इसी कथा के कारण कालनेमी को आज भी धोखे, पाखंड और नकली साधुओं का प्रतीक माना जाता है।

Spread the love

Horoscope
Astrology homeslider Religion

किस राशि को मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सतर्क?

Horoscope  मेष : आज जो भी काम लगन के साथ करेंगे उसका फल उसी समय मिल सकता है। बिजनेस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का […]

Spread the love
Read More
Jantar Mantar demonstration
Analysis homeslider Politics

जंतर-मंतर की तीन तस्वीरें 2027 में BJP के लिए बड़ा सियासी खतरा बनेंगी

Jantar Mantar demonstration 2026: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को जो तस्वीर बनी, वह महज एक विरोध प्रदर्शन की तस्वीर नहीं थी। संसद से जंतर-मंतर तक हाथों में तख्तियां लेकर बढ़ते समाजवादी पार्टी के सांसद, पुलिस कार्रवाई से परेशान युवाओं के बीच बैठी डिंपल यादव, सरकार पर सीधे सवाल उठाती इकरा हसन और आक्रामक तेवरों […]

Spread the love
Read More
Exploitation of farmers and consumers
Analysis homeslider National

आढ़तियों के चंगुल में ग्राहक-किसान, सरकार लाचार

“Exploitation of farmers and consumers”: भारतीय कृषि व्यवस्था की सबसे बड़ी त्रासदी यह है कि खेत की मिट्टी से उपज उगाने वाला किसान और रसोई घर का बजट संभालने वाला आम ग्राहक, दोनों एक ही चक्रव्यूह के दो अलग-अलग शिकार हैं। किसान दिन-रात पसीना बहाकर फसल तैयार करता है, लेकिन जब वह बाजार पहुंचता है […]

Spread the love
Read More