उन्नाव: घर में घुसकर महिला शिक्षामित्र की गोली मारकर हत्या, पुलिस मौके पर

Kaiserbagh Shooting Incident
  • इलाके में फैली सनसनी, असोहा थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सूबे में बेखौफ बदमाशों का आतंक थम नहीं रहा है। उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने घर में घुसकर शिक्षामित्र श्रीकांति की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात देर रात करीब एक बजे हुई। महिला कमरे में अकेले सो रही थी। पति घर के बाहर, जबकि बेटी घर के अंदर सो रही थी। गोली चलने की आवाज आई तो परिवार और पड़ोसी भागकर मौके पर पहुंचे। वहां महिला श्रीकांति (40) की खून से लथपथ लाश चारपाई पर पड़ी थी। सीने में गोली लगी हुई थी। शिक्षामित्र की 13 साल की बेटी रियायत का कहना है कि घर के दरवाजे खुले थे। जब हम कमरे में पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

फॉरेंसिक टीम को कमरे में काले धब्बों का निशान मिला है। घटना जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर असोहा थाने के गोकुलपुर गांव की है। पुलिस के मुताबिक, शिक्षामित्र का बेटा रौनक अपने मामा के यहां अचलगंज कोरारी में रहकर पढ़ाई करता था। घटना की सूचना के बाद बुधवार सुबह घर पहुंचा। मां की हत्या से दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। 14 साल से शिक्षामित्र थी गोकुलपुर की रहने वाली श्रीकांति गोकुलपुर प्राथमिक विद्यालय में 14 सालों से शिक्षामित्र के पद पर तैनात थीं। परिवार में पति ओमकार पासी, 15 साल का बेटा रौनक और 13 साल की बेटी रियायत है। श्रीकांति रात करीब एक बजे घर में सो रही था। बेटी दूसरे कमरे में थी। बेटा रौनक अपने मामा के यहां अचलगंज कोरारी में रहकर पढ़ाई करता था।

घटना की सूचना के बाद सुबह घर पहुंचा। बेटी रियायत ने बताया कि पिता ने बदमाशों के आने की बात कही। उन्हें उठाने लगी तो देखा चारों ओर खून ही खून फैला था। पति ओमकार पासी ने कहा- रात में सभी सो रहे थे। अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। दौड़कर मैं वहां गया, लेकिन वहां कोई दिखा नहीं। मेरी पत्नी अपनी चारपाई पर खून से लथपथ पड़ी थी। उसके सीने पर गोली लगी थी। घर के बाहर कोई नहीं था। गोकुलपुर की रहने वाली श्रीकांति गोकुलपुर प्राथमिक विद्यालय में 14 सालों से शिक्षामित्र के पद पर तैनात थीं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में चार टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Spread the love

Crime News

सैरपुर: राइड बुक कर आटो चालकों को सुनसान स्थानों पर लेजाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का राजफाश

तीन लुटेरे गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन, ATM कार्ड, लाइसेंस व 9600 रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : राइड बुक कर आटो चालकों को सुनसान जगहों पर लेजाकर डरा-धमकाकर मोबाइल फोन व नकदी लूटने वाले गिरोह का राजफाश कर इंस्पेक्टर सैरपुर मनोज कुमार कोरी की टीम ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान नरहरपुर […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News

मड़ियांव: संदिग्ध हालात में KGMU कर्मी लापता, अपहरण किए जाने की आंशका

कार लावारिस हालत में सीतापुर जिले के कमलापुर क्षेत्र में खड़ी मिली गुमशुदगी के बाद पुलिस एक्शन में, सर्विलांस टीम के जरिए तलाश जारी ए अहमद सौदागर Lucknow: मड़ियांव क्षेत्र स्थित केशव नगर निवासी KGMU कर्मी पवन कुमार कहीं संदिग्ध हालात में लापता हो गए। उनकी कार सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मंदिर परिसर में दो साधुओं की मौत, आगजनी और हत्या के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस

लोगों की लगी भीड़, जांच-पड़ताल में जुटे पुलिस अधिकारी परिजनों का आरोप मंदिर पर कब्जेदारी को लेकर की गई दोनों लोगों की हत्या ए अहमद सौदागर Lucknow: यूपी के शाहजहांपुर में जिले खुदा गंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब मंदिर परिसर में दो साधुओं की हत्या कर दी। […]

Spread the love
Read More