संतुलित विदेश नीति के बलबूते तेजी से विकास कर रहा भारतः राष्ट्रपति मुर्मु

शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि वर्तमान में वैश्विक अस्थिरता और वैश्विक अर्थव्यवस्था के संकट में होने के बावजूद भारत अपनी संतुलित विदेश नीति और दूरगामी सोच के बलबूते तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रपति मुर्मु ने संसद के बजट सत्र की शुरुआत से पहले दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा आप सब जानते हैं कि इस समय विश्व एक कठिन कालखंड से गुजर रहा है। लंबे समय से चले आ रहे वैश्विक समीकरण भी आज बदल रहे हैं। युद्ध की अनिश्चितताओं ने भी वैश्विक स्थिरता और वैश्विक अर्थव्यवस्था को संकट में डाल रखा है। इन सब परिस्थितियों के बीच भी भारत तेज गति से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। भारत की इस सफलता के पीछे मेरी सरकार की संतुलित विदेश नीति और दूरगामी सोच की बड़ी भूमिका है।

ये भी पढ़े

ऐसा अनोखा बच्चा कि देखकर फूल गए मां बाप के हाथ पांव, इतने सिर और इतने हाथ पैर के साथ जन्मा बच्चा

पीआईबी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार राष्ट्रपति ने कहा वर्तमान की जटिल वैश्विक परिस्थितियों में भारत विश्व में एक सेतु की भूमिका निभा रहा है। युद्धरत देश भी महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर भारत पर अपना भरोसा व्यक्त करते हैं। यह संतोष की बात है कि भारत ने संतुलन, निष्पक्षता और मानवीय दृष्टिकोणों को प्राथमिकता दी है। इनके बाद भी, इंडिया फर्स्ट के संकल्प को अटल बनाए रखा है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रपति द्वारा भारत की विदेश नीति की उपलब्धियों को लेकर की सराहना पर आभार जताया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा आज संसद के जॉइंट सेशन में अपने भाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत की विदेश नीति की उपलब्धियों और विजन पर जोर दिया।

ये भी पढ़े

मनाली में बर्फ पर अंडरगारमेंट में रील बनाती महिला इन्फ्लुएंसर का वीडियो वायरल, मंत्री विक्रमादित्य सिंह भड़के

उन्होंने बताया कि भारत मुश्किल समय में दुनिया के मामलों में एक पुल की भूमिका निभा रहा है। भारत ने ग्लोबल साउथ की आवाज़ को मजबूत किया है। भारत संकट के समय, खासकर पड़ोसी देशों के लिए, सबसे पहले मदद के लिए आगे आया है। देश कई ग्लोबल संगठनों में बड़ी जिम्मेदारियां निभा रहा है। भारत 2026 में ब्रिक्स की प्रेसिडेंसी संभालेगा और ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट की मेजबानी करेगा। बता दें कि बजट सत्र को दो हिस्सों में विभाजित किया गया है। पहला चरण 28 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगा। एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट प्रस्तुत करेंगी। इसके बाद सत्र स्थगित रहेगा और दूसरे चरण के नौ मार्च से शुरू होकर दो अप्रैल तक चलने की संभावना है।

National

लद्दाख और नेपाल में भूकंप: रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.9 से 4.0, स्थानीय लोगों में दहशत

लद्दाख के लेह में शुक्रवार सुबह 08:31 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 मापी गई। इस भूकंप से कोई बड़ी क्षति की रिपोर्ट नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना रहा।नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत में भी भूकंप के हल्के […]

Read More
National

101 हिंदू और बौद्ध भिक्षुओं के शंखनाद के साथ बालेन ने ली प्रधानमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ

शीतल निवास में भव्य समारोह के बीच राष्ट्रपति राम चंद्र पौड़ेल ने दिलाई शपथ शपथ ग्रहण समारोह में कार्यवाहक प्रधानमंत्री सुशीला कार्की भी मौजूद रहीं        उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू ।राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के वरिष्ठ नेता और संसदीय दल के नेता बालेन शाह ने नेपाल के 40 वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ […]

Read More
National

क्लास में “I Love You” कहकर छात्रा को प्रपोज करना प्रोफेसर को पड़ा भारी, कैंपस में छात्रों का फूटा गुस्सा

कर्नाटक के तुमकुर स्थित श्री सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे कैंपस में हलचल मचा दी। एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने क्लास के दौरान पढ़ाते-पढ़ाते अचानक एक एमबीबीएस छात्रा को “आई लव यू” कहकर प्रपोज कर दिया। इस अप्रत्याशित हरकत से क्लास में मौजूद छात्र-छात्राएं स्तब्ध रह गए। बताया […]

Read More