गर्मी ने किया सरप्राइज, जानिए पश्चिमी विक्षोभ का पूरा खेल

delhi weather 3 1 1770708427

नई दिल्ली। फरवरी का महीना आमतौर पर हल्की ठंड और सुहावने मौसम के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार उत्तर भारत के कई हिस्सों में दिन के समय अचानक गर्मी का एहसास लोगों को हैरान कर रहा है। दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सोमवार को अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे दोपहर की धूप चुभती हुई महसूस हुई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव अस्थायी है और इसके पीछे पश्चिमी विक्षोभ की अहम भूमिका है। मौसम के जानकार देवेंद्र त्रिपाठी के मुताबिक, फिलहाल दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है, लेकिन शाम के समय बादल छाने और ठंडी हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते एक बार फिर मौसम करवट लेगा और ठंड लौट सकती है। हालांकि फरवरी के आखिरी दिनों में गर्मी का असर बढ़ना लगभग तय माना जा रहा है।

ये भी पढ़े

एक साथ बुझ गए पाँच चिराग, मथुरा में परिवार की सामूहिक आत्महत्या

पश्चिमी विक्षोभ से क्यों बदला मौसम?

पश्चिमी विक्षोभ एक विशेष मौसम प्रणाली है, जो भूमध्यसागर क्षेत्र से चलकर हिमालय की ओर बढ़ती है। इसके असर से उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होती है। जब यह सिस्टम सक्रिय होता है, तो यह ठंडी उत्तरी हवाओं के प्रवाह को अस्थायी रूप से रोक देता है, जो आमतौर पर सर्दियों में मैदानी इलाकों को ठंडा रखती हैं। इन ठंडी हवाओं का रास्ता पाकिस्तान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। लेकिन मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ ने इन हवाओं को कमजोर कर दिया है, जिससे दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर चला गया।

साफ आसमान ने बढ़ाई गर्मी

विशेषज्ञों के अनुसार, हाल के दिनों में शुष्क उत्तरी हवाओं ने वातावरण से धुंध, कोहरा और प्रदूषण के कणों को काफी हद तक साफ कर दिया। आसमान साफ होने के कारण सूरज की किरणें सीधे जमीन तक पहुंच रही हैं, जिससे दिन में तेजी से गर्मी बढ़ रही है। यही वजह है कि सुबह और रात में हल्की ठंड के बावजूद दोपहर में गर्मी महसूस हो रही है।

ये भी पढ़े

भरण-पोषण आदेश की अवहेलना करने वाले पुत्र पर डेढ़ लाख रुपये की आरसी जारी

 

 

फिर लौटेगी ठंड?

मौसम विभाग का अनुमान है कि जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखाकर आगे बढ़ेगा, ठंडी उत्तरी हवाएं दोबारा सक्रिय हो जाएंगी। इसका असर देर रात और सुबह के समय ज्यादा देखने को मिलेगा। 10 से 11 फरवरी के आसपास दिल्ली और आसपास के इलाकों में फिर से ठंडक बढ़ सकती है।

बदलते मौसम का संकेत

विशेषज्ञ मानते हैं कि सर्दी के अंतिम चरण में ऐसे उतार-चढ़ाव सामान्य होते हैं। यह इस बात का संकेत भी है कि मौसम अब धीरे-धीरे गर्मी की ओर बढ़ रहा है। साथ ही वैश्विक तापमान में हो रही बढ़ोतरी भी ऐसे बदलावों को और तेज कर सकती है।

 

 

 

 

Spread the love

Business Economy National

विश्व बैंक का अनुमान, 7.1% बढ़ेगी भारत की अर्थव्यवस्था

New Delhi: विश्व बैंक ने वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान वृद्धि के अपने अनुमान को बढ़ा कर 7.1 प्रतिशत कर दिया और कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था की गति तेज बनी हुई है। विश्व बैंक का ताजा अनुमान इसी वर्ष जून के […]

Spread the love
Read More
IAF Chief Ashutosh Dixit
homeslider National

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित IAF के नए चीफ, उड़ान का बड़ा अनुभव

IAF Chief Ashutosh Dixit: भारतीय वायुसेना को नया प्रमुख मिल गया है। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना का नया चीफ नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह वायुसेना में डिप्टी चीफ ऑफ एयर स्टाफ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लंबे सैन्य करियर और व्यापक उड़ान अनुभव वाले आशुतोष दीक्षित ने फाइटर पायलट के […]

Spread the love
Read More
Palmistry X Sign
homeslider Religion

हथेली पर x का निशान देता है खास संकेत, जानिए इसको

Palmistry X Sign: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं और पर्वतों के साथ-साथ कुछ विशेष चिह्नों को भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इन्हीं में से एक है X का निशान। मान्यता है कि हथेली पर बना यह निशान व्यक्ति के स्वभाव, सोचने-समझने की क्षमता और जीवन में मिलने वाले अवसरों से जुड़े संकेत दे सकता है। […]

Spread the love
Read More