मड़ियांव: मॉल में चोरी के दो आरोपी धरे गए

Choree

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मड़ियांव पुलिस ने सीतापुर रोड स्थित प्रॉमिनेंट मॉल से चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का लाखों रुपये का वायर और एक महिंद्रा ऑटो रिक्शा बरामद किया गया है। मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खीरी निवासी राजकुमार और अनिल के रूप में हुई है। इन्हें अजीज नगर चौकी प्रभारी नितिन कुमार, एसआई शुभम तिवारी और एसआई अखिलेश की टीम ने पकड़ा।

आरोपियों ने निर्माणाधीन मॉल से वायरिंग का तार चुराया था, जिसकी अनुमानित कीमत दो से ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। वे चोरी के उद्देश्य से ही मॉल में काम करने आए थे। चोरी में इस्तेमाल किया गया महिंद्रा ऑटो रिक्शा भी बरामद हुआ है। मॉल के मालिक ने तीन दिन पहले इस चोरी के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने यह सफलता हासिल की।

Spread the love

Bengaluru
Crime News

नकली दवा रैकेट का सरगना अजरबैजान से लौटते ही गिरफ्तार, एयरपोर्ट पर पकड़ा

Bengaluru: कर्नाटक में सामने आए अंतरराज्यीय कथित नकली दवा रैकेट की जांच में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिलने का दावा किया गया है। मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 35 वर्षीय प्रशांत राजन बाबू को अजरबैजान से भारत लौटने के बाद बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक […]

Spread the love
Read More
Crime News Delhi

दिल्ली-NCR में गैंगरेप केसेज पर चढ़े सुप्रीम कोर्ट के तेवर

New Delhi:  दिल्ली-NCR में हाल के दिनों में सामने आए दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है। कोर्ट ने दिल्ली में चलती स्लीपर बस में नाबालिग से कथित यौन उत्पीड़न समेत हाल की घटनाओं का स्वतः संज्ञान लिया है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इन घटनाओं की […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

पैसा फेंको कमाऊ जेल पर ड्यूटी लगवाओ

रकम लेकर AIG लगा रहे अधिकारियों की विशेष ड्यूटी निलंबन के बाद कानपुर नगर वापसी राकेश यादव Lucknow: प्रदेश के कारागार विभाग में अधिकारियों और कर्मियों की विशेष ड्यूटी AIG प्रशासन की वसूली का जरिया बन गई है। अपर महानिरीक्षक कारागार (AIG) प्रशासन मोटी रकम लेकर अधिकारियों की मनमाने तरीके से विशेष ड्यूटी लगाकर जेब […]

Spread the love
Read More