इटौंजा’ गोदाम में विस्फोटक रखने वाले तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

FIR
  • नष्ट की जाएगी पटाखा सामग्री

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। इटौंजा कस्बे में विस्फोटक सामग्री रखने वाले तीन लोगों पर पुलिस ने सब इंस्पेक्टर अरविंद तिवारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। तीनों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। इन तीनों के नाम इमरान, आदिल और अबरार हैं। पुलिस के मुताबिक, तीन हॉल वाले गोदाम में मिली विस्फोटक सामग्री (पटाखा मसाला) को पुलिस नष्ट करेगी। इसके लिए मंगलवार शाम को गोदाम से पटाखा मसाला निकालना शुरू कर दिया। पुलिस को महोना रोड स्थित तीन हॉल वाले एक गोदाम में सोमवार शाम भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही इटौंजा और बीकेटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। किसी को भी पास जाने से मनाही की गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और फायर विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने गोदाम और आसपास के क्षेत्र को क्राइम सीन पट्टी लगाकर प्रतिबंधित कर दिया, साथ ही आसपास की दुकानों की सघन तलाशी ली गई। जांच के दौरान मौके से भारी मात्रा में पटाखा सामग्री बरामद हुई। इसके बाद 3 दुकानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। पुलिस बरामद पटाखा सामग्री को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नष्ट करेगी। पुलिस आसपास किसी को भी जाने नहीं दे रही है। साथ ही विस्फोटक सामग्री के मात्रा-वजन बताने से भी इन्कार कर रही है। गोदाम में भारी मात्रा में विस्फोटक होने की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। गोदाम पर छापा मारा। उस दौरान बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड भी मौके पर मौजूद रहा। गोदाम में विस्फोटक मिला। जांच के बाद गोदाम को सील कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, इटौंजा कस्बे में जुबैर ट्रेडर्स के नाम से जुबैर का गोदाम है। सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली कि गोदाम में भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थों का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही एडीसीपी नॉर्थ ऋषभ रुणवाल, एसीपी बीकेटी ज्ञानेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर इटौंजा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

सुरक्षा के मद्देनजर लगाई गयी बैरिकेडिंग

गोदाम के आसपास सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग कर दी गई, ताकि कोई भी व्यक्ति वहां न पहुंच सके। गोदाम खुलवाकर बम निरोधक दस्ते की मदद से जांच शुरू की गई। एसीपी बीकेटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जांच के दौरान गोदाम में विस्फोटक पदार्थ मिले हैं। गोदाम में भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण भी किया गया था। फिलहाल, सील गोदाम से विस्फोटक सामग्री निकाली जा रही है। मंगलवार को पुलिस टीम दोबारा जांच करेगी, जिसके बाद साक्ष्यों के आधार पर गोदाम मालिक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Crime News

पुणे में नाबालिग से कथित यौन शोषण, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

PuneNews : पुणे के विश्रांतवाड़ी इलाके में 12 साल की बच्ची के कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। मामले में पुणे पुलिस ने 52 वर्षीय एक कॉन्ट्रैक्ट सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान जयसिंह साठे के रूप में हुई है और वह विश्रांतवाड़ी के श्रमिक नगर इलाके में […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
Untitled 6 copy
Crime News homeslider Uttar Pradesh

महराजगंज कचहरी में महिलाओं की पिटाई, मौके पर मची अफरा-तफरी

महिलाएं चीखती रहीं और हमलावर लात-घूंसा बरसाते रहे ए अहमद सौदागर Lucknow:  किसी बात को लेकर दो महिलाओं को दो हमलावरों ने वकील और पुलिसकर्मियों के सामने जानवरों सलीका व्यवहार कर इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। महाराजगंज की भरी कचहरी में बेखौफ दबंगों ने दो महिलाओं को लात-घूंसों से पिटाई कर घसीट दिया।   […]

Spread the love
Read More