यूपी STF को मिली सफलता: अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

Untitled 6 copy 13
  • भारी मात्रा में अवैध असलहा व कारतूस बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सीतापुर जिले के ताल गांव थाना क्षेत्र में काफी दिनों से चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। STF टीम को मौके से बने और अधबने अवैध असलहों के अलावा कारतूस व उपकरण बरामद हुए हैं। एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक प्रमेश कुमार शुक्ला के मुताबिक उन्हें पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि सीतापुर जिले के ताल गांव थाना क्षेत्र स्थित कंजा शरीफपुर गांव निवासी मायाराम लोहार भारी मात्रा में अवैध असलहा बनाकर तस्करों के हाथों सप्लाई करता है।

उन्होंने बताया कि इस सूचना पर एसटीएफ के उपनिरीक्षक सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल उपनिरीक्षक सुनील कुमार तिवारी, मुख्य आरक्षी संतोष कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी अंजनी कुमार यादव, मुख्य आरक्षी रजनीश कुमार सिंह व आरक्षी विनय राय की टीम ने मंगलवार को मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर छापेमारी की तो दंग रह गए, वहां भारी संख्या में अवैध असलहों का जखीरा पड़ा था। मौके से अवैध असलहा बनाते हुए मायाराम लोहार को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ के उपनिरीक्षक सौरभ मिश्रा के मुताबिक पकड़े गए तस्कर मायाराम लोहार ने बताया कि वह अपना जीवन यापन करने के लिए इस गोरखधंधे को अंजाम दे रहा था। एसटीएफ टीम को मौके से अवैध असलहा, अर्धनिर्मित असलहा, कारतूस व अवैध असलहा बनाने वाले उपकरण बरामद हुए हैं।

Spread the love

Morocco
Crime News homeslider

उत्तराखंड को दहलाने की साजिश! मोरक्को से भेजा गया धमकी भरा ईमेल, STF की जांच में बड़ा खुलासा

Morocco उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों केदारनाथ और बदरीनाथ समेत कई संवेदनशील स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की साइबर कमांडो टीम की तकनीकी जांच में पता चला है कि यह धमकी भरा ईमेल उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को से भेजा […]

Spread the love
Read More
Ketan Murder Case
Crime News homeslider Maharastra

केतन मर्डर केस: दो बार नाकाम रही सिया, तीसरी कोशिश में चेतन ने कर दी हत्या

Ketan Murder Case महाराष्ट्र के लोहगढ़ किले में कारोबारी केतन अग्रवाल की 400 फीट गहरी खाई में धक्का देकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस जांच के दौरान लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की हिरासत में बंद मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी अब एक-दूसरे पर हत्या का आरोप […]

Spread the love
Read More
Tapi School Attack
Crime News

गुजरात के स्कूल में छात्रा पर चाकू से हमला, सहेली ने बहाने से बुलाकर किया वार

Tapi School Attack : गुजरात के तापी जिले के वालोड क्षेत्र स्थित एक आश्रम शाला में कक्षा-9 की एक छात्रा पर उसकी सहपाठी द्वारा कथित रूप से चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में घायल 13 वर्षीय छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी सर्जरी […]

Spread the love
Read More