
- मलिहाबाद मृतका सात माह की गर्भवती थी, तिलसुआ गांव में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र स्थित तिलसुआ गांव निवासी 23 वर्षीय विवाहिता ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसका शव शनिवार को कमरे में लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस गहनता से पड़ताल की, लेकिन जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी है। मृतका सात माह की गर्भवती थी।
मलिहाबाद क्षेत्र स्थित तिलसुआ गांव निवासी निर्देश शर्मा की एक वर्ष पहले 23 वर्षीय निधि शर्मा के साथ हुई थी और सात माह की गर्भवती थी। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर घर में चल रही कहासुनी से आहत होकर विवाहिता निधि ने आत्महत्या कर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक निधि ने यह कदम क्यों उठाया इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

