एटा में नरसंहार: चंद मिनटों में बदल गया पूरा मंजर, चारों ओर मची चीख-पुकार, गलियों में पसरा सन्नाटा

  • जो मिला मौत की नींद सुला दिया, खूंखार खुशियों के आगे घुटने टेक गया परिवार
  • सुनहरी नगर नगला प्रेमी मोहल्ले में हुई सनसनीखेज वारदात का मामला
  • पुलिस की टीमें जांच-पड़ताल में जुटीं, एक्सपर्ट ने लिए नमूने

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी में एक बार फिर पुलिस चौकसी के दावे खोखले साबित हुए। एटा जिले के सुनहरी नगर नगला प्रेमी मोहल्ले के व्यस्ततम जगह पर बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर चंद मिनटों में चार लोगों 70 वर्षीय गंगा सिंह, 65 वर्षीय उनकी पत्नी श्यामा देवी, 23 वर्षीय बेटी ज्योति व 40 वर्षीय रत्ना देवी की बेरहमी से हत्या कर फुर्र हो गए। बेखौफ कातिलों की हरकत की जानकारी पाते ही एडीजी आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ, डीआईजी अलीगढ़ प्रभाकर चौधरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह सहित पुलिस के कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की आधा दर्जन टीमों को लगाया गया है। परिवार के अन्य सदस्य किसी से रंजिश होने की बात से इंकार कर रहे हैं। एडीजी आगरा के मुताबिक इसके बावजूद भी कई बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़े

कर्नाटकः अब DGP साहब भी अश्लील… एक वीडियो के चक्कर में ऐसे फंसे,

सामूहिक हत्या की खबर सुन हर कोई सिहर उठा

जिस स्थान पर अजनबी घुसने से कतराते हैं, वहां दिनदहाड़े हत्या कर हुई सनसनीखेज वारदात की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों की मानें तो इससे पहले कभी इस तरह की वारदात नहीं हुई।

कोई गहरी रंजिश तो नहीं बनी हत्या की वजह

बताया जा रहा है कि बदमाश गंगा सिंह के घर में दाखिल हुए और देखते ही देखते घर में मौजूद सभी लोगों को निशाने पर लेते हुए किसी भारी वस्तु से ताबड़तोड़ वारकर मौत की नींद सुला दिया। बताया जा रहा है कि हत्यारों ने उन्हें चीखने का भी मौका नहीं दिया। एक साथ चार लाशें बिछा कर हत्यारे आराम से भाग निकले। लोगों को इसकी जानकारी तब हुई जब सुनहरी नगर स्थित सरस्वती स्कूल में में कक्षा पांचवीं का छात्र स्कूल से घर आया। इस घटना में से पूरे इलाके में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़े

CRPF में चयन के बाद बेटा जब अपनी फुटपाथ पर काम करने वाली मां के पास पहुंचा तो सभी हो गए भावुक

किसी जानने वाले ने ही दिया घटना को अंजाम?

सुनहरी नगर नगला प्रेमी मोहल्ले में रहने वाले गंगा सिंह सहित चार लोगों की हुई निर्मम हत्या में इसी परिवार या फिर कोई जानने वाले की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। कातिल इस घर की पृष्ठभूमि से पूरी तरह से वाकिफ थे। पुलिस की छानबीन और खोजी कुत्तों से मिले सुराग के आधार पर अफसर बदमाशों की के लिए मुखबिर करने वाले भेदिए की तलाश में जुट गई है। सुनहरी नगर नगला प्रेमी मोहल्ला के लिए सोमवार का दिन काली रात साबित हुआ। इस मोहल्ले में ऐसा वाकया कभी नहीं गुजरा। यह वजह है कि इस वारदात में पुलिस अधिकारी इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि किसी जानने वाले ने कराई है। बदमाश बड़ी आसानी से घर में दाखिल हुए और घटना को अंजाम देकर भाग निकले। एडीजी आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ के मुताबिक इससे इन्कार नहीं किया जा सकता, लिहाजा कातिलों की गर्दन तक पहुंचने के लिए कई पहलुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि जल्द ही हत्यारे सलाखों के पीछे होंगे।

ये भी पढ़े

हीरोपंती दिखाने वाले अनुज चौधरी पर FIR का आदेश, कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

एडमिट कार्ड दिखाकर निगम की बसों से निशुल्क यात्रा नहीं कर पाएंगे अभ्यर्थी

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 नया लुक संवाददाता लखनऊ। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा किये जाने विषयक भ्रामक सूचना सोशल […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

भाजपा की डबल इंजन सरकार के दोनों इंजन हो गए फेल: अखिलेश यादव

अवैध खनन से लेकर अन्य अवैध कारोबार की भाजपा सरकार में भरमार नया लुक संवाददाता लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में अवैध खनन से लेकर अन्य अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर हो रहे हैं। इस सरकार में भ्रष्टाचार और संसाधनों की लूट चरम पर है। […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

बिहार के मौलाना सलीम की टिप्पणी के विरोध में सोनौली में प्रदर्शन, भाजपाइयों ने पुतला फूंका

     उमेश चन्द्र त्रिपाठी सोनौली महराजगंज। सीएम योगी की मां के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने के आरोप के मद्देनजर बुधवार की दोपहर स्थानीय भाजपा नेता प्रेम जायसवाल के नेतृत्व में हिन्दू संगठनों के लोगों ने कस्बे के रामजानकी मंदिर चौराहे पर बिहार के मौलाना सलीम का पुतला फूंका।  लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए […]

Read More