आतंकियों से लोहा लेते उत्तराखंड का लाल शहीद

Untitled 8 copy 18

बागेश्वर। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान उत्तराखंड के कपकोट क्षेत्र के बीथी गांव निवासी हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके बलिदान की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं लोगों को अपने वीर सपूत पर गर्व भी है। 43 वर्षीय गजेंद्र सिंह गढ़िया भारतीय सेना की टू-पैरा कमांडो यूनिट में तैनात थे। रविवार को वह किश्तवाड़ के दुर्गम छात्रू क्षेत्र के सिंहपोरा इलाके में चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘त्राशी’ का हिस्सा थे। आतंकियों की तलाश के दौरान हुए सर्च ऑपरेशन में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड से हमला कर दिया, जिसमें हवलदार गजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार से पहले ही उन्होंने वीरगति प्राप्त कर ली।

ये भी पढ़े

कर्नाटकः अब DGP साहब भी अश्लील… एक वीडियो के चक्कर में ऐसे फंसे,

परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलिदानी जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार को हेलीकॉप्टर के माध्यम से कपकोट के केदारेश्वर मैदान में लाया जाएगा। इसके बाद सरयू और खीरगंगा नदी के संगम पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। हवलदार गजेंद्र सिंह अपने पीछे पिता धन सिंह गढ़िया, माता चंद्रा देवी, पत्नी लीला गढ़िया और दो छोटे पुत्रों को छोड़ गए हैं। उनका एक पुत्र छह वर्ष का है जबकि दूसरा कक्षा चार में पढ़ता है। दोनों बच्चे देहरादून में पढ़ाई कर रहे हैं। उनका छोटा भाई किशोर गढ़िया भी है।

ये भी पढ़े

CRPF में चयन के बाद बेटा जब अपनी फुटपाथ पर काम करने वाली मां के पास पहुंचा तो सभी हो गए भावुक

बलिदान की सूचना मिलने के बाद पत्नी लीला गढ़िया की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। परिजनों और परिचितों की मदद से उन्हें गरुड़ के मेलाडुंगरी हेलीपैड तक लाया गया, जहां से वह हेलीकॉप्टर द्वारा गांव पहुंचीं। हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद उन्हें व्हीलचेयर की सहायता से वाहन तक पहुंचाया गया। जैसे ही जवान के बलिदान की खबर गांव और आसपास के क्षेत्रों में फैली, लोगों का उनके घर पर तांता लग गया। हर आंख नम है और हर जुबान पर वीर सपूत के शौर्य और साहस की चर्चा है। सेना की ओर से सूबेदार मोहन चंद्र भी कपकोट पहुंच चुके हैं और परिजनों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया है। देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। पूरा क्षेत्र उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

ये भी पढ़े

हीरोपंती दिखाने वाले अनुज चौधरी पर FIR का आदेश, कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला

Spread the love

Politics Uttarakhand

हरीश रावत के इस्तीफे पर कांग्रेस का BJP पर बड़ा हमला

New Delhi: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के पार्टी के अहम पदों से इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हरीश रावत ने अपने करीबी सहयोगी और PA चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद यह फैसला लिया है। कांग्रेस ने […]

Spread the love
Read More
Haldwani Controversy
Politics Uttarakhand

खरगे के ‘शुद्धीकरण’ पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ये छुआछूत की मानसिकता

Haldwani Controversy: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धीकरण’ को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी […]

Spread the love
Read More
Business Politics Uttarakhand

CM धामी ने ‘चौपाल-2026’ का किया शुभारंभ, महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

‘चौपाल-2026’ में CM धामी का ऐलान Udyamshala Scheme: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना’ के तहत चौपाल-2026 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला उद्यमियों और लखपति दीदियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को […]

Spread the love
Read More