नया लुक ब्यूरो
रांची। झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के तहत पेपर-2 को लेकर अभ्यर्थियों में भारी भ्रम की स्थिति बन गई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि 18 तारीख की आज शाम लगभग 4 बजे अचानक सूचना जारी की गई, जिसमें बताया गया कि पेपर–2 की परीक्षा अगले ही दिन से आयोजित की जाएगी।

इस अल्प सूचना ने खासकर दूर-दराज़ जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों, विशेष रूप से छात्राओं, की परेशानी बढ़ा दी है। अभ्यर्थियों का सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतने कम समय में रांची तक पहुंचना कैसे संभव है। ट्रेन टिकट पहले से उपलब्ध नहीं हैं, बस और अन्य साधनों में भी भारी भीड़ है। उल्लेखनीय है कि देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के छात्र छात्राओं के लिए ये परीक्षा खुली हुई है।
