दूषित पानी पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले-पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल

Untitled 4 copy 16

इंदौर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों और बीमारियों को लेकर सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि लोग पानी पीकर मर रहे हैं और इसे स्मार्ट सिटी व अर्बन मॉडल बताया जा रहा है। सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है और उसे इस पूरे मामले की जवाबदेही लेनी चाहिए। शनिवार को इंदौर पहुंचे राहुल गांधी ने सबसे पहले बॉम्बे हॉस्पिटल जाकर दूषित पानी से बीमार हुए मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद वे भागीरथपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने दूषित पानी से जान गंवाने वाली गीता बाई और जीवनलाल के परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। दोनों परिवारों को उन्होंने आर्थिक सहायता के रूप में चेक प्रदान किए। राहुल गांधी ने इंदौर के संस्कार गार्डन में अन्य प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात की। यहां उन्होंने प्रत्येक परिवार को एक-एक लाख रुपये और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार द्वारा 50-50 हजार रुपये के चेक वितरित किए। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि यह सिर्फ इंदौर की समस्या नहीं है, बल्कि देश के कई शहरों में लोग साफ पानी के लिए परेशान हैं।

ये भी पढ़े

DGCA का इंडिगो पर 22 करोड़ का जुर्माना, 50 करोड़ की बैंक गारंटी जमा कराने का निर्देश

भागीरथपुरा में पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि यह तथाकथित नई स्मार्ट सिटी का मॉडल है, जहां पीने का साफ पानी तक उपलब्ध नहीं है। परिवारों ने पानी पीने के बाद बीमारी झेली और मौतें हुईं। उन्होंने कहा कि लोगों को डराया जा रहा है और आज भी इलाके में साफ पानी नहीं मिल रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को इस मामले में जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इलाज पर हुए खर्च और मौतों के लिए मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इसे राजनीति कहा जाए तो भी उनका उद्देश्य लोगों के हक के लिए आवाज उठाना है। राजनीति के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि वे यहां मदद करने और पीड़ितों के साथ खड़े होने आए हैं। विपक्ष के नेता के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि जहां लोगों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, वहां उनकी आवाज उठाई जाए। इस दौरान राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और अजय सिंह सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। (वार्ता)

ये भी पढ़े

घने कोहरे से लखनऊ में हवाई व रेल यातायात प्रभावित, कई उड़ानें डायवर्ट व रद्द

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा

Lucknow News  : लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जीवन, विचारों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026 को गोमती नगर विस्तार […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त Up  Health Department : एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 […]

Spread the love
Read More