घने कोहरे से लखनऊ में हवाई व रेल यातायात प्रभावित, कई उड़ानें डायवर्ट व रद्द

Screenshot 2026 01 17 195304

लखनऊ । शनिवार को घने कोहरे के कारण राजधानी लखनऊ में हवाई और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। शून्य दृश्यता के चलते यूएई, रियाद और मुंबई से आने वाली तीन प्रमुख उड़ानों को दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा, जबकि पांच उड़ानें रद्द कर दी गईं और करीब 30 उड़ानें देरी से संचालित हुईं।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, रसअलखैमाह (यूएई) से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-125, मुंबई से आईएक्स-1026 और रियाद से फ्लाइनास की उड़ान एक्सवाई-333 लखनऊ में लैंड नहीं कर सकीं। इन विमानों ने एयरपोर्ट के ऊपर आठ से अधिक चक्कर लगाए, लेकिन दृश्यता नहीं सुधरने पर उन्हें दिल्ली भेज दिया गया।

इसके अलावा चंडीगढ़, अहमदाबाद और दिल्ली से आने वाली इंडिगो की उड़ानें तथा लखनऊ से दिल्ली और अहमदाबाद जाने वाली दो उड़ानें रद्द रहीं। दुबई, झारसुगुड़ा और मुंबई से आने वाली कई अन्य उड़ानें भी घंटों की देरी से पहुंचीं।

कोहरे का असर रेल यातायात पर भी पड़ा। तेजस और शताब्दी जैसी वीआईपी ट्रेनों सहित कुल 45 ट्रेनें प्रभावित रहीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय कोहरा बने रहने की संभावना है।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा

Lucknow News  : लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जीवन, विचारों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026 को गोमती नगर विस्तार […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त Up  Health Department : एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 […]

Spread the love
Read More